Protool

‘मेरा ड्रीम रोल है’, रणवीर सिंह संग सीक्रेट मीटिंग का सुनाया किस्सा, ललित मोदी ने जिंदगी के खोले राज

Last Updated:

Lalit Modi on Ranveer Singh : पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी की जिंदगी पर एक बायोपिक बन रही है, जो फिलहाल स्क्रिप्टिंग की स्टेज में है और इसकी कमान स्नेहा राजानी संभाल रही हैं. ललित मोदी ने खुलासा किया कि एक्टर रणवीर सिंह ने दो साल पहले लंदन में उनसे मुलाकात करके इस किरदार को निभाने की इच्छा जताई थी और इसे अपना ‘ड्रीम रोल’ बताया था. इसके अलावा, ललित मोदी ने अपने अतीत का एक चौंकाने वाला किस्सा सुनाया.

Ranveer Singh, Lalit Modi, Ranveer Singh Lalit Modi, Lalit Modi Ranveer Singh, रणवीर सिंह, ललित मोदी, रणवीर सिंह ललित मोदी, ललित मोदी रणवीर सिंह

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी किसी-न-किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. उनकी जिंदगी अब बड़े पर्दे पर उतरने के लिए तैयार हो रही है. बायोपिक पर काम शुरू हो चुका है, जो इस समय स्क्रिप्टिंग स्टेज पर है. ललित मोदी ने खुद इसकी पुष्टि की है कि फिल्म की कहानी को बेहद बारीकी और सच्चाई के साथ दर्शकों के सामने लाने की तैयारी चल रही है.

Ranveer Singh, Lalit Modi, Ranveer Singh Lalit Modi, Lalit Modi Ranveer Singh, रणवीर सिंह, ललित मोदी, रणवीर सिंह ललित मोदी, ललित मोदी रणवीर सिंह

प्रोजेक्ट को बेहतरीन बनाने के लिए पर्दे के पीछे एक बड़ी टीम लगातार काम कर रही है. ललित मोदी ने बताया कि टीम अभी जरूरी जानकारियां जुटाने, लोगों के इंटरव्यू करने और पूरी कहानी को एक मजबूत शक्ल देने में व्यस्त है. उन्होंने कहा, ‘हां, बायोपिक पर काम चल रहा है. इसके लिए मैंने खुद सैकड़ों इंटरव्यू दिए हैं, ताकि कोई भी महत्वपूर्ण पहलू छूट न जाए.’

Ranveer Singh, Lalit Modi, Ranveer Singh Lalit Modi, Lalit Modi Ranveer Singh, रणवीर सिंह, ललित मोदी, रणवीर सिंह ललित मोदी, ललित मोदी रणवीर सिंह

ललित मोदी ने खुलासा किया कि इस बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी एक बेहद अनुभवी टीम के हाथों में है. पूरी टीम को स्नेहा राजानी लीड कर रही हैं, जो इससे पहले सोनी में एक बड़े पद पर काम कर चुकी हैं. फिलहाल, स्नेहा और उनकी टीम पूरी तरह से कहानी को लिखने और उसे फाइनल रूप देने पर अपना ध्यान लगा रही हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Ranveer Singh, Lalit Modi, Ranveer Singh Lalit Modi, Lalit Modi Ranveer Singh, रणवीर सिंह, ललित मोदी, रणवीर सिंह ललित मोदी, ललित मोदी रणवीर सिंह

बायोपिक की सबसे दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह ने खुद ललित मोदी का किरदार निभाने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है. ललित मोदी ने एक पुरानी मुलाकात को याद करते हुए बताया कि कुछ साल पहले रणवीर सिंह खुद उनसे मिलने लंदन आए थे. दोनों के बीच इस मुलाकात के दौरान स्क्रीन पर ललित मोदी का रोल प्ले करने को लेकर लंबी बातचीत हुई थी.

Lalit Modi

ललित मोदी ने हंसते हुए बताया, ‘मैं पहले से दीपिका पादुकोण को तो बहुत अच्छे से जानता था, लेकिन रणवीर से मेरी कभी मुलाकात नहीं हुई थी. फिर एक दिन मुझे अचानक कॉल आया कि रणवीर सिंह मुझसे मिलना चाहते हैं. इसके बाद, करीब दो साल पहले वह लंदन में मेरे इसी घर में आकर मुझसे मिले थे.’

Vijay Malya lalit Modi party

रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफ करते हुए ललित मोदी ने कहा कि वह एक शानदार एक्टर हैं. मुलाकात के दौरान रणवीर ने उनसे कहा था कि आईपीएल कमिश्नर का किरदार निभाना उनकी जिंदगी का एक ‘ड्रीम रोल’ होगा. हालांकि, ललित मोदी ने यह भी साफ किया कि दो साल पहले हुई इस बातचीत के बाद अब रणवीर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे या नहीं, यह उनके बिजी शेड्यूल पर निर्भर करता है.

ललित मोदी ने बायोपिक के अलावा अपनी जिंदगी के एक ऐसे चौंकाने वाले किस्से का भी जिक्र किया, जिसने उनके कई फैसलों को बदल दिया. उन्होंने बताया कि एक बार एक फिक्सर के जरिए उन्हें देर रात करीब 3:30 बजे अचानक एक ‘बाबा’ के घर बुलाया गया था. वहां उन्हें आईपीएल फ्रेंचाइजी खरीदने से जुड़ा एक अजीब ऑफर दिया गया था.

Lalit Modi

ललित मोदी ने दावा किया कि उन्होंने भारत की सुरक्षा और दाऊद इब्राहिम के खतरे का हवाला देते डील से मना किया. तब उस बाबा ने तुरंत अपनी छत पर जाकर सैटेलाइट फोन से सीधे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को मिला दिया. ललित की मानें, तो फोन स्पीकर पर था और दाऊद ने कहा, ‘तुम उसके दोस्त हो, सब भूल जाओ, सब खत्म हो गया.’ यह वाकया उनकी जिंदगी के सबसे खतरनाक और अनसुने पलों में से एक था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *