Last Updated:
पेड्डी फर्स्ट रिव्यू: ग्लोबल स्टार राम चरण की मोस्ट अवेटेड रूरल स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों के शुरुआती रिव्यू सामने आने लगे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आ रहे शुरुआती रुझानों की मानें तो फिल्म एक औसत से बेहतर कमर्शियल एंटरटेनर साबित हो रही है, जिसे राम चरण के शानदार अभिनय और ए.आर. रहमान के जादुई संगीत का पूरा सहारा मिला है.
राम चरण ‘पेड्डी’ दर्शकों को पसंद आ रही है.
नई दिल्ली. राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर काफी बज बना हुआ है. फिल्म के रिलीज के साथ फिल्म के रिव्यूज अब सामने आने लगे हैं. जहां एक तरफ राम चरण की दमदार एक्टिंग और शारीरिक बदलाव की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं जाह्नवी कपूर लोगों के लुभाने में कामयाब नहीं रहीं. फिल्म को लेकर शुरुआती दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं, जिनमें इसे ‘कमर्शियल एंटरटेनर’ बताया जा रहा है.
फिल्म ‘पेड्डी’ का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है. दर्शकों के मुताबिक, निर्देशक एक बेहद ईमानदार और भावुक कहानी पर्दे पर लाने में कामयाब रहे हैं. फिल्म की सबसे बड़ी ताकत खुद राम चरण हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर तारीफ की है.
एक यूजर ने लिखा, ‘राम चरण ने पूरी फिल्म को अपने कंधों पर खींचा है. फिल्म के लिए उनका फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन (शारीरिक बदलाव) और मेहनत साफ नजर आती है. उनका प्रदर्शन इतना उत्कृष्ट है कि आप स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाएंगे.’ इसके अलावा, दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान का बैकग्राउंड स्कोर और संगीत फिल्म का दूसरा सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट बताया जा रहा है, जो ग्रामीण बैकड्रॉप वाली इस कहानी में जान फूंकने का काम करता है.
#Peddi A watchable commercial entertainer with an honest story that works in parts despite its regular template narration!The first half is fairly average with template commercial elements, and Jahnvi’s track doesn’t work. However, the stretch from the pre-interval to the end…

