Last Updated:
उन्होंने बताया कि ‘किस्सा शुरू टॉकिज’ से जुड़े संतोष शशिकांत बेराजदार को वह उनके करियर की शुरुआत से जानते हैं. तिजोरी ने कहा, ‘मैंने संतोष को लगातार आगे बढ़ते हुए देखा है और हमेशा महसूस किया कि उनके भीतर कुछ नया करने की क्षमता है.’ दीपक ने बताया कि जब संतोष ने उन्हें इस प्लेटफॉर्म का विचार बताया, तो उन्हें यह काफी प्रभावशाली लगा और उन्होंने तुरंत इससे जुड़ने का फैसला कर लिया. वर्तमान में वह गुजरात क्षेत्र में इस प्लेटफॉर्म के वितरण से जुड़े हुए हैं.
दीपक तिजोरी ने बताया कि राहुल रॉय बिलकुल ठीक हैं.
नई दिल्ली. अभिनेता दीपक तिजोरी ने अपने करीबी दोस्त और फिल्म ‘आशिकी’ के सह-कलाकार राहुल रॉय को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि राहुल रॉय पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं. उनके बारे में सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में चल रही कई खबरें सच्चाई से परे हैं. इसके साथ ही दीपक ने नए होम सिनेमा प्लेटफॉर्म ‘किस्सा शुरू टॉकिज’ और फिल्म इंडस्ट्री में आए बदलावों पर भी अपने विचार साझा किए.
आईएएनएस से बातचीत के दौरान राहुल रॉय के बारे में चल रही चर्चाओं पर दीपक ने कहा कि वह नियमित रूप से उनके संपर्क में रहते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल आज भी उनके बेहद करीबी दोस्त हैं और पूरी तरह ठीक हैं. दीपक ने कहा कि कलाकारों के बारे में कई बार ऐसी खबरें चलती हैं, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं होता. उन्होंने इसे फिल्म इंडस्ट्री की एक सामान्य समस्या बताया.
उन्होंने बताया कि ‘किस्सा शुरू टॉकिज’ से जुड़े संतोष शशिकांत बेराजदार को वह उनके करियर की शुरुआत से जानते हैं. तिजोरी ने कहा, ‘मैंने संतोष को लगातार आगे बढ़ते हुए देखा है और हमेशा महसूस किया कि उनके भीतर कुछ नया करने की क्षमता है.’ दीपक ने बताया कि जब संतोष ने उन्हें इस प्लेटफॉर्म का विचार बताया, तो उन्हें यह काफी प्रभावशाली लगा और उन्होंने तुरंत इससे जुड़ने का फैसला कर लिया. वर्तमान में वह गुजरात क्षेत्र में इस प्लेटफॉर्म के वितरण से जुड़े हुए हैं.
दीपक ने बताया, ‘किस्सा शुरू टॉकिज’ उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है, जो गांवों और दूर-दराज के इलाकों में रहते हैं. कई क्षेत्रों में लोगों को नई फिल्में देखने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. कई बार फिल्में रिलीज होने के महीनों या वर्षों बाद वहां तक पहुंच पाती हैं. ऐसे में यह प्लेटफॉर्म लोगों को हर शुक्रवार घर बैठे नई फिल्में देखने का अवसर देगा.’
99 रुपये के शुल्क और ओटीटी प्लेटफॉर्म से तुलना के सवाल पर दीपक ने कहा, ‘इस प्लेटफॉर्म की अवधारणा ओटीटी से अलग है. मेरा मानना है कि यह सीधे फिल्मों को दर्शकों तक पहुंचाने का एक नया माध्यम है. आज के समय में 99 रुपये बहुत बड़ी रकम नहीं है और लोग मनोरंजन के साथ ही अन्य गतिविधियों पर इससे कहीं अधिक खर्च करते हैं.
नब्बे के दशक और वर्तमान समय की फिल्म इंडस्ट्री के बीच अंतर पर बात करते हुए दीपक तिजोरी ने कहा कि पहले सोशल मीडिया का प्रभाव नहीं था. इसलिए किसी फिल्म के फ्लॉप होने या कलाकारों से जुड़ी खबरों को लेकर इतनी चर्चा नहीं होती थी. आज हर व्यक्ति के पास अपनी राय रखने का मंच है, जिसके कारण छोटी-छोटी बातें भी बड़े स्तर पर चर्चा का विषय बन जाती हैं.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें

