Protool

एक्टिंग की दुनिया से दूर थे ये 7 स्टार, कमबैक करते ही मचा दिया तहलका, 1 की फिल्म पर तो जमकर हुआ था विवाद

Last Updated:

एक्टिंग की दुनिया में जब कोई कदम रखता है, तो अपनी जड़े जमाने के लिए जान फूंक देता है. लेकिन एक वक्त ऐसा भी आता है, जब वह एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक लेकर दूर हो जाते हैं. फिर जब वह वापसी करते हैं, फिर से वही मेहनत करते हैं. कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने कमबैक किया तो, पहली फिल्म से ही लोगों का दिल जीत लिया. कुछ ऐसे भी है, जिनका कमबैक उन्हें पहले जैसा स्टारडम नहीं दिला सका.

नई दिल्ली. जिस तरह फिल्मों में दर्शकों को कमबैक की कहानियां पसंद आती हैं. ठीक उसी तरह असल जिंदगी में भी जब कोई स्टार कमबैक करता है, तो उनके फैंस की नजरें उनकी कमबैक फिल्म पर टिकी होती हैं. इनमें कुछ स्टार तो साबित भी कर देते हैं कि असली टैलेंट कभी पुराना नहीं होता. करिश्मा कपूर भी उन्हीं में से एक हैं.

Karisma Kapoor

90 के दशक और 2000 तक करिश्मा कपूर ने इडंस्ट्री पर खूब राज किया. खासतौर पर गोविंदा संग तो उनकी जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था. वह बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार्स में गिनी जाती थीं. शादी और परिवार पर ध्यान देने के लिए उन्होंने धीरे-धीरे फिल्मों से दूरी बना ली थी.फिर मर्डर मुबारक से उन्होंने दमदार वापसी की.

Karisma Kapoor’s January Photo Dump Proves Cosy Is The New Cool

अब फिर से करिश्मा ब्राउन में नजर आने वाली हैं. इसमें उनका किरदार पहले के चुलबुले रोल्स से बिल्कुल अलग और काफी सीरियल होने वाला है. फैंस को उनके इस रोल और फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. करिश्मा ने कमबैक के बाद भी साबित कर दिया है कि वह आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Sushmita Sen Celebrates 32 Years Of Miss Universe Win

सुष्मिता सेन ने डेब्यू भले ही फ्लॉप फिल्म से किया हो, लेकिन एक वक्त के बाद उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली थी. अपने करियर में कई हिट देने के बाद वह एक समय के बाद एक्टिंग से ब्रेक लेकर दूर हो गई थीं. लेकिन कमबैक करने के बाद भी वह सक्सेस पाने में कामयाब रहीं. लगभग 10 साल तक एक्टिंग से दूर रहने के बाद उन्होंने आर्या से वापसी की. सीरीज में उन्होंने ऐसी महिला का किरदार निभाया जो पति की मौत के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखने पर मजबूर हो जाती है. उनकी एक्टिंग को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा.

Madhuri Dixit Leases Office Space In Mumbai’s Lower Parel For ₹2.81 Crore Over Five Years

माधुरी दीक्षित जो अपनी एक्टिंग और डांस से टॉप एक्ट्रेस बनकर हिट पे हिट दे रही थीं. शादी और बच्चों के बाद उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया था. लेकिन फिल्म आजा नचले से जब उन्होंने कमबैक किया तो एक गाने से तहलका मचा दिया था. साल 2007 में आजा नचले के जरिए उनकी वापसी हुई. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई, फिल्म के गाने पर जमकर विवाद हुआ था. लेकिन दर्शकों ने माधुरी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखकर खूब प्यार दिया.

Neetu Kapoor said she went through a very low phase after Rishi Kapoor’s death, tried therapy but felt it didn’t help at the time.

ऋषि कपूर के निधन के बाद जब नीतू कपूर ने फिल्म जुग जुग जियो से वापसी की तो हर कोई हैरान था. शादी के बाद नीतू कपूर ने लंबे समय तक फिल्मों में काम नहीं किया. था. लेकिन इस फिल्म में उन्होंने कॉमेडी, इमोशन और परिवार से जुड़े रिश्तों को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा.

Fardeen Khan Shares Cryptic Fresh Start Message: ‘It Returns The Way…’

फरदीन खान कभी लड़कियों की जान हुआ करते थे. अपने करियर में उन्होंने भले ही बहुत बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम नहीं किया. लेकिन वह इंडस्टरी में छाए हुए थे. फिर वह एक दशक तक एक्टिंग से दूर रहीं. सालों बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली की हीरामंडी से की. इस सीरीज में उन्होंने दमदार वापसी की थी.

Rekha

अपने दौर की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस रेखा ने अपने करियर में कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया. लेकिन फिर वह एक्टिंग से दूर हो गईं. लेकिन फिर सुपर नानी से उन्होंने कमबैक किया. फिल्म के जरिए उन्होंने फिर से लोगों का दिल जीता. कोरेखा आज भी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *