Protool

अल्ताफ राजा के म्यूजिक वीडियो का वो लड़का, 90s में दिलों पर करता था राज, 1 आरोप और चौपट हो गया बना बनाया करियर

Last Updated:

90s Hero: बॉलीवुड में हर साल हजारों लोग स्टार बनने का सपना लेकर आते हैं, लेकिन सफलता बहुत कम लोगों के हिस्से में आती है. वहीं कुछ ऐसे कलाकार भी होते हैं जो अपनी प्रतिभा के दम पर तेजी से ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं, लेकिन एक घटना उनकी पूरी जिंदगी और करियर की दिशा बदल देती है. 90 के दशक के हार्टथ्रोब कहे जाने वाले एक्टर शाइनी आहूजा ने भी एक गलती से अपना बना बनाया करियर चौपट कर डाला था. अल्ताफ राजा के म्यूजिक वीडियो से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाला ये हीरो अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गया.

नई दिल्ली. अभिनेता शाइनी आहूजा की कहानी अर्श से फर्श पर आने की है. मेहनत और लगन से हासिल की दौलत और शोहरत एक्टर ने एक झटके में गंवा दी. एक समय ऐसा था जब उन्हें हिंदी सिनेमा का उभरता हुआ सितारा माना जाता था, लेकिन फिर एक विवाद ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदलकर रख दिया.

15 मई 1973 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में जन्मे शाइनी आहूजा का शुरुआती जीवन सामान्य रहा. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई रांची और दिल्ली के प्रतिष्ठित स्कूलों से पूरी की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में दाखिला लिया और बाद में इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी शुरू की. हालांकि, उनका मन तकनीकी दुनिया से ज्यादा मनोरंजन जगत की ओर आकर्षित था.

मॉडलिंग और एड के जरिए उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रखा. एक लोकप्रिय सॉफ्ट ड्रिंक के विज्ञापन ने उन्हें पहचान दिलाई और जल्द ही वे कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में नजर आने लगे. शाइनी आहूजा ने फिल्मों में कदम रखने से पहले 40 एड फिल्मों में काम किया था. इसके अलावा उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया, जिससे कैमरे के सामने उनका आत्मविश्वास बढ़ा और फिल्मी दुनिया के दरवाजे खुलने लगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शाइनी की जिंदगी में बड़ा मोड़ तब आया जब निर्देशक सुधीर मिश्रा की नजर उन पर पड़ी. फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ के लिए हुए ऑडिशन में उन्होंने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित कर दिया. फिल्म में निभाए गए उनके किरदार को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने पसंद किया. यह फिल्म उनके करियर का मजबूत आधार बनी और उन्हें एक गंभीर अभिनेता के रूप में पहचान दिलाई.

इसके बाद उन्होंने ‘करम’, ‘सिन्स’ और ‘फना’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन असली सफलता उन्हें वर्ष 2006 में रिलीज हुई गैंगस्टर से मिली. कंगना रनौत और इमरान हाशमी के साथ उनकी केमिस्ट्री और अभिनय को खूब सराहा गया. फिल्म की सफलता ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. इसके बाद वो ‘लम्हे’, ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’, ‘भूल भुलैया’, ‘खोया खोया चांद’ और ‘हाइजैक’ जैसी फिल्मों ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया. उस दौर में शाइनी बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में गिने जाने लगे थे.

जब उनका करियर अपने सबसे सुनहरे दौर में था, तभी वर्ष 2009 में एक विवाद ने सब कुछ बदल दिया. उनके घर पर काम करने वाली महिला ने उन पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद पूरा मामला मीडिया की सुर्खियों में आ गया. इस खबर ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी और शाइनी की पब्लिक इमेज को बड़ा झटका लगा.

मामला अदालत तक पहुंचा और कई वर्षों तक कानूनी प्रक्रिया चलती रही. इस दौरान अलग-अलग मोड़ भी आए, लेकिन विवाद का असर उनके करियर पर साफ दिखाई देने लगा. इन फिल्मों और प्रोजेक्ट्स के लिए कभी निर्माता उनके पीछे रहते थे, वे धीरे-धीरे उनसे दूरी बनाने लगे. बॉलीवुड में उनकी मौजूदगी लगभग खत्म हो गई.

शाइनी आहूजा ने साल 2015 में मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम बैक’ से कमबैक किया, लेकिन फिल्मों में उनकी दूसरी पारी उतनी सफल नहीं थी. एक्टर को पहली बार वाली लोकप्रियता नहीं मिल पाई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *