Protool

‘काश मैं रोहित शेट्टी होती’, किरण राव ने फिल्मों से क्यों लिया था 13 साल का ब्रेक? करियर में बनाई सिर्फ 2 मूवी

Last Updated:

किरण राव बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन डायरेक्टर्स में शुमार हैं. उनकी फिल्म ‘लापता लेडीज’ का बोलबाला रहा. 3 साल बाद भी फिल्म के क्लिप सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. किरण राव की इस फिल्म को हर किसी ने खूब सराहा था और ये भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए ऑफिशियल एंट्री भी रही थी. 13 साल के ब्रेक के दौरान किरण राव सामाजिक कामकाज और बेटे की परवरिश में बिजी थीं.

नई दिल्ली. किरण राव ने अपने करियर में सिर्फ दो फिल्में बनाई हैं. फिल्ममेकर ने साल 2010 में ‘धोबी घाट’ बनाई थी और इस फिल्म को भी क्रिटिक्स ने खूब सराहा था. इसको बॉक्स ऑफिस पर भले ही शानदार रिस्पांस न मिला हो, लेकिन फिल्म को लेकर हर तरफ चर्चाएं तेज थी. धोबी घाट में किरण राव के निर्देशन को काफी सराहा गया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम raodyness)

साल 2010 में डायरेक्टोरियल डेब्यू करने के बाद किरण राव ने डायरेक्शन से एक लंबा ब्रेक ले लिया था. उन्होंने 13 साल का लंबा ब्रेक ले लिया था जिसके बाद उन्होंने 2023 में ‘लापता लेडीज’ से वापसी की. 13 साल बाद एक बार फिर किरण राव ने अपने शानदार निर्देशन का परिचय दिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम raodyness)

पर्दे से लंबे समय तक दूर रहने के बारे में बात करते हुए किरण राव ने वैराइटी इंडिया से बात की. इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने लंबे ब्रेक के साथ ही दोबारा ब्रेक लेने के प्लान पर भी चर्चा की. किरण ने कहा कि वो रोहित शेट्टी की तरह बनना चाहती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम raodyness)

Add News18 as
Preferred Source on Google

वो कहती हैं कि 13 साल के ब्रेक के दौरान भी उन्हें फिल्में डायरेक्ट करने का मन करता था. उन्हें लगता था कि उन्हें निर्देशन करते रहना चाहिए. वो बताती हैं, हर डायरेक्टर बस फिल्में बनाते रहना चाहता है. हर कोई एक फिल्म के बाद दूसरी और फिर तीसरी बनाना चाहता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम raodyness)

वो आगे कहती हैं, ‘काश मैं रोहित शेट्टी होती. वो एक फिल्म एडिट करते हैं औऱ दूसरी पर काम कर रहे होते हैं औऱ तीसरी के प्रमोशन में व्यस्त होते हैं. अगर मेरे पास उनके जैसा कॉन्फिडेंस होता कि चाहे फिल्म का अंजाम कुछ भी हो, मैं इससे बेपरवाह और फिल्में बना पाती तो मैं कई फिल्में बनाती’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम raodyness)

साल 2010 में किरण राव ने धोबी घाट के साथ डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था. इस फिल्म में प्रतीक बब्बर, मोनिका डोगरा, आमिर खान समेत सितारे दिखे थे. इसके बाद वो साल 2023 में ‘लापता लेडीज’ के साथ लौटीं जिसमें नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव ने लीड रोल अदा किया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम raodyness)

फिल्म ‘लापता लेडीज’ के बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन की बात करें तो फिल्म को थिएटर में अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था. लेकिन ओटीटी रिलीज इसके लिए गेम चेंजर साबित हुई थी. ओटीटी पर आते ही फिल्म ने धाम जमा दी थी. हर तरफ इसके चर्चे होने लगे और इसको ऑस्कर के लिए भेजा भी गया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम raodyness)

वहीं रोहित शेट्टी की बात करें तो उन्होंने साल 2024 में ‘सिंघम अगेन’ का निर्देशन किया था. इन दिनों वो रियालिटी बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी को होस्ट कर रहे हैं. रोहित शेट्टी सालों से इस शो को होस्ट करते हैं. उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम raodyness)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *