Protool

स्क्रिप्ट सुनते ही अक्षय कुमार ने साइन की फिल्म, 12 साल बाद साथ आएगी सुपरहिट जोड़ी, एलियन थ्रिलर से मचाएंगे धमाल

Last Updated:

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की सुपरहिट जोड़ी एक बार फैंस का दिल जीतने आ रही है. ये जोड़ी पूरे 12 साल बाद फिर से थिएटर में धमाल मचाने आ रही है. इस बार दोनों फिल्म समुक के जरिए साथ आ रहे हैं, ये बॉलीवुड की साइंस-फिक्शन और एलियन सर्वाइवल थ्रिलर फिल्मों में से एक बताई जा रही है.

After 12 Years, A Blockbuster Duo Reunites For What Could Be Bollywood's Most Ambitious Sci-Fi Thriller

नई दिल्ली. बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दे चुके अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वह निर्माता विपुल अमृतलाल शाह के साथ एक बार फिर से जोड़ी बनाने जा रहे हैं. दोनों ने करीब 12 साल बाद नए प्रोजेक्ट समुक के लिए हाथ मिलाया है. खास बात यह है कि यह फिल्म एक बड़े लेवल पर एलियन सर्वाइवल थ्रिलर होगी.

After 12 Years, A Blockbuster Duo Reunites For What Could Be Bollywood's Most Ambitious Sci-Fi Thriller

इस तरह की फिल्में अब तक बॉलीवुड में बहुत कम ही देखने को मिली है.इंटरनेशनल टीम और हॉलीवुड एक्सपर्ट्स के साथ बनाई जा रही यह फिल्म दर्शकों को एक बिल्कुल नया सिनेमाई अनुभव देने का दावा कर रही है.फिल्म का फैंस को भी बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है.

After 12 Years, A Blockbuster Duo Reunites For What Could Be Bollywood's Most Ambitious Sci-Fi Thriller

अक्षय कुमार और विपुल शाह इससे पहले आंखें, वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम, नमस्ते लंदन और सिंह इज किंग जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया था. अब इन दोनों का दोबारा साथ आना फैंस के लिए गुड न्यूज से कम नहीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

After 12 Years, A Blockbuster Duo Reunites For What Could Be Bollywood's Most Ambitious Sci-Fi Thriller

ये जोड़ी इस बार फिल्म समुक के जरिए वापसी कर रही हैं. एक सर्वाइवल एक्शन थ्रिलर के तौर पर आ रही इस फिल्म में एलियन, क्रिएचर हॉरर, मिलिट्री एक्शन और सस्पेंस का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा. मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म दर्शकों को अलग तरह का एक्सपीरियंस देगी.

After 12 Years, A Blockbuster Duo Reunites For What Could Be Bollywood's Most Ambitious Sci-Fi Thriller

फिल्म को लेकर अक्षय कुमार भी काफी एक्साइटेड हैं. उनका कहना है कि ये फिल्म करने का मकसद सिर्फ किसी नए जॉनर में हाथ आजमाना नहीं था, बल्कि इंटरनेशनल लेवल की फिल्म बनाना था. अक्षय के मुताबिक, समुक एक एलियन थ्रिलर है और हिंदी सिनेमा के लिए ये एक नया प्रयोग है.

After 12 Years, A Blockbuster Duo Reunites For What Could Be Bollywood's Most Ambitious Sci-Fi Thriller

अक्षय और विपुल शाह ने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया, तो ये तय कर लिया था कि फिल्म इंटरनेशनल लेवल की होनी चाहिए. इसी वजह से मेकर्स ने हॉलीवुड फिल्मों का एक्सपीरियंस रखने वाली इंटरनेशनल टीम को भी प्रोजेक्ट से जोड़ा है.

After 12 Years, A Blockbuster Duo Reunites For What Could Be Bollywood's Most Ambitious Sci-Fi Thriller

कनिष्क वर्मा इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं, जो सनक और इनसाइड एज जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने लगभग दो साल तक इस कहानी और कॉन्सेप्ट पर काम किया गया. जब उन्होंने यह आइडिया अक्षय कुमार को सुनाया तो अक्षय ने सुनते ही फिल्म के लिए हामी दे दी थी.

Akshay Kumar thriller

बता दें कि अक्षय कुमार ने अपने करियर में कॉमेडी, एक्शन, सोशल ड्रामा और ऐतिहासिक फिल्मों में काम किया है. लेकिन समुक उनके करियर की सबसे अलग फिल्मों में से एक मानी जा रही है. फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू हो सकती है, जबकि इसे 2027 में रिलीज करने की तैयारी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *