Protool

शाहरुख खान का गोल्डन पीरियड, जब एक्टर ने दी 4 ब्लॉकबस्टर फिल्में, एक ने कमाया था 2450% प्रॉफिट

शाहरुख खान सिनेमा जगत के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं. वो आज भी हिट मशीन हैं. एक्टर ने लंबे ब्रेक के बाद 2023 में बैक टू बैक तीन हिट दी थी और एक साल में ही 2000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया था. लेकिन, किंग खान की फिल्में केवल आज के समय में ही इतना नहीं कमा रहीं बल्कि 90s के दिनों में भी उनकी फिल्में शानदार परफॉर्म कर चुकी हैं. ऐसे में आपको उनके करियर के उस गोल्डन एरा के बारे में बता रहे हैं, जिसमें उन्होंने 4 कल्ट फिल्में दी और आज भी उन फिल्मों को पसंद किया जाता है.

शाहरुख खान के करियर का गोल्डन एरा 1995-99 रहा. हालांकि, लगेगा कि 4 साल में चार फिल्में काफी कम हैं लेकिन इन 4 सालों में अभिनेता ने ऐसी फिल्में दी, जिसे आज तक कोई भुला नहीं पाया. एक ने तो सिनेमाघरों में बंपर कमाई की थी और सालों तक उसका कोई रिकॉर्ड ही नहीं तोड़ पाया था. चलिए  बताते हैं इन फिल्मों के बारे में.

यह भी पढ़ें: ‘डोला रे डोला…’ सॉन्ग की शूटिंग के दौरान 4 महीने की प्रेग्नेंट थीं माधुरी दीक्षित? 24 साल बाद बताई सच्चाई

Dilwale Dulhania Le Jayenge Ddlj Box Office Collection Starring Shah Rukh Khan Kajol - Entertainment News: Amar Ujala - Ddlj Box Office Collection:शाहरुख खान की फिल्म डीडीएलजे का बॉक्स ऑफिस पर धमाल,

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

शाहरुख खान की कल्ट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ 1995 में इस कदर हिट हुई थी कि राज और सिमरन की लव स्टोरी हर किसी की जुबान पर है. इसने अपने नाम 10 फिल्मफेयर अवॉर्ड किए थे और 1996 में 14 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था. 

सैकनिल्क के अनुसार, इसने बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ के बजट में वर्ल्डवाइड 102.50 करोड़ का बिजनेस किया था. इंडिया नेट कलेक्शन 53.32 करोड़ और ओवरसीज में 13.50 करोड़ की कमाई की थी. इस लिहाज से फिल्म ने 4 करोड़ के बजट में 2450%  प्रॉफिट कमाया था. ये उस साल की बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी. 

यह भी पढ़ें: धुरंधर निकली सूर्या की ‘करुप्पू’, तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा

कुछ कुछ होता है (1998) - IMDb

कुछ कुछ होता है

इसके साथ ही शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी की दूसरी हिट फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ रही थी. ये भी उनकी रोमांटिक फिल्मों में से एक रही थी. इसमें रानी मुखर्जी भी सपोर्टिंग कैरेक्टर में थीं. करण जौहर ने इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था. सैकनिल्क के अनुसार, ‘कुछ कुछ होता है’ का बजट 14 करोड़ था जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 91.09 करोड़ कमाए थे. मूवी ने इंडिया नेट कलेक्शन 46.88 करोड़ रहा था और फिल्म ने ओवरसीज में न करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म ने करीब 550.64% का प्रॉफिट किया.

यह भी पढ़ें: कोई भीख मांगने को मजबूर तो कोई बनी हाउस वाइफ, भोजपुरी की वो एक्ट्रेसेस, जो स्टारडम के बाद हुईं गुमनाम

Dil to Pagal Hai (1997) - IMDb

दिल तो पागल है

शाहरुख खान, करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म ‘दिल तो पागल है’ को साल 1997 में रिलीज किया गया था. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का बजट 9 करोड़ था. मूवी ने वर्ल्डवाइड 58.61 करोड़ की कमाई की थी. इंडिया नेट कलेक्शन 34.89 करोड़ और ओवरसीज में फिल्म ने 11.37 करोड़ का बिजनेस किया था. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई तो की थी साथ ही इसमें शाहरुख, करिश्मा और माधुरी की केमिस्ट्री भी कमाल की हिट हुई थी.

मेरे 'करण अर्जुन' आ गए... 29 साल बाद फिर लौटी सलमान-शाहरुख की जोड़ी, इस द‍िन वर्ल्‍डवाइड री-रिलीज होगी फिल्‍म - karan arjun to re-release worldwide on 22 november fans hail ...

करण अर्जुन

फिल्म ‘करण अर्जुन’ को साल 1995 में रिलीज की गई थी. इसमें उनके साथ शाहरुख, सलमान खान स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए थे. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का बजट 6 करोड़ था जबकि मूवी ने वर्ल्डवाइड 43.10 करोड़ का बिजनेस किया था. इसका इंडिया नेट कलेक्शन 25.75 करोड़ रहा था. इतना ही नहीं, फिल्म ने ओवरसीज में 1.60 करोड़ का बिजनेस किया था.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *