साउथ एक्ट्रेस समांथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हैदराबाद में हुआ, जहां सामंथा ने फैंस का दिल जीत लिया है. इसी बीच इस इवेंट का एक खास वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
फैन के साथ समांथा का प्यारा जेस्चर
वायरल वीडियो में सामंथा इवेंट में बैठी हुई थीं, तभी अचानक एक फैन सिक्योरिटी के नजर से बचकर उनके पास पहुंच गया. फैन उनके सामने घुटनों पर बैठ गया और उन्हें फूलों का गुलदस्ता गिफ्ट किया. ये देखकर सामंथा पहले थोड़ी हैरान हुईं, लेकिन फिर मुस्कुराने लगीं. वहां मौजूद लोगों ने चीयर करना शुरू कर दिया था. वीडियो में सामंथा इस पल को एंजॉय कर रही थीं और थोड़ी शर्माती भी नजर आईं. वहीं, उनके पास बैठे राज निदिमोरू भी मुस्कुराते हुए ये सब देखते रहे. इसके बाद जब सिक्योरिटी गार्ड्स उस फैन को पीछे हटाने की कोशिश करने लगे, तब सामंथा ने खुद उन्हें रोक दिया. इसके बाद समांथा ने अपनी सीट से उठकर फैन के साथ सेल्फी भी ली. सामंथा के इस बिहेवियर ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया.
ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने पहना हिजाब, ट्रोल्स बोले- मराठी मुलगी हो ऐसा क्यों किया?
कैसा है फिल्म का ट्रेलर?
वहीं बात करे फिल्म के ट्रेलर की, तो फिल्म का ट्रेलर एक्शन, फैमिली ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर हैं. ट्रेलर में सामंथा का किरदार एक ऐसी महिला का है, जो अपने पति के परिवार के साथ गांव में रहने के लिए पहुंचती है. शुरुआत में वो एक नॉर्मल और शांत दिखाई देती है, लेकिन धीरे-धीरे उसका खतरनाक और एक्शन से भरा रूप सामने आने लगता है. ट्रेलर में कई दमदार एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल मोमेंट्स भी देखने को मिले हैं. अब फिल्म की कहानी को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें कि 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही इस फिल्म का निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है और इसे सामंथा रुथ प्रभु, राज निदिमोरू और हिमांक दुव्वुरु ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म में सामंथा के अलावा दिगंत और गुलशन देवैया लीड रोल में नजर आएंगे. इसके साथ ही श्रीमुखी, गौतमी, आनंद, लक्ष्मी, श्रीनिवास गाविरेड्डी और मंजुषा भी फिल्म का हिस्सा हैं.

