Last Updated:
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इस बार उनका एक मस्ती भरा और एनर्जेटिक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस ने उनके रुमॉर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की मौजूदगी का भी हिंट दिख रहा है.
श्रद्धा कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं. इस बार वजह बना उनका एक फन और एनर्जेटिक डांस वीडियो, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया. खास बात यह रही कि वीडियो में फैंस को श्रद्धा और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के रिश्ते की झलक भी देखने को मिली.
श्रद्धा कपूर ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह माइकल जैक्सन के आइकॉनिक गाने ‘Bad’ पर मस्तीभरे अंदाज में डांस करती नजर आईं. पजामा पहने श्रद्धा घर के अंदर फ्यूजन स्टाइल डांस करती दिखीं और उनका बेफिक्र अंदाज फैंस को खूब पसंद आया.
‘कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकलवा पाए’
हालांकि, वीडियो से ज्यादा चर्चा उसके कैप्शन की होने लगी. श्रद्धा ने लिखा, ‘कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकलवा पाए.’ इस लाइन ने फैंस का ध्यान तुरंत खींच लिया. दिलचस्प बात यह रही कि एक्ट्रेस ने पोस्ट में राहुल मोदी को टैग भी किया. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद राहुल ही इस वीडियो को शूट कर रहे थे.
View this post on Instagram

