Last Updated:
Dharmendra Evergreen Hit Song: धर्मेंद्र की फिल्म ‘दोस्त’ के लिए लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने एक नायाब गाना कंपोज किया, जिसे वह मोहम्मद रफी से गवाना चाहते थे, क्योंकि धर्मेंद्र पर मोहम्मद रफी की आवाज खूब जंचती थी. मगर जब लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने यह गाना मोहम्मद रफी को सुनाया, तो उन्होंने इसे गाने से साफ इनकार कर दिया. वे बोले कि इसे किशोर कुमार साहब से गवाना चाहिए. आगे क्या हुआ, आइए आपको बताते हैं.

नई दिल्ली: 1970 के दशक की बात है. संगीत जगत में किशोर कुमार-मोहम्मद रफी का जलवा था. फिल्ममेकर हो या संगीतकार, हर कोई उनसे अपनी फिल्मों में गाने गवाना चाहता था. लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल एक फिल्म के लिए संगीत तैयार कर रहे थे. उन्होंने इसके लिए करीब 3-4 गाने बनाए थे. मोहम्मद रफी पहले ही लता मंगेशकर के साथ अपना एक गाना रिकॉर्ड कर चुके थे, तब उनके पास लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल एक दूसरा गाना लेकर पहुंचे.

लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने यह गाना भी मोहम्मद रफी को सोचकर बनाया था. गीत को लेकर जब मोहम्मद रफी के साथ उनकी बैठक हुई, तो दिग्गज गायक ने पाया कि गाने में एक अलग तरह की मस्ती और खिलंदड़ापन है. उन्होंने लक्ष्मीकात-प्यारेलाल को सलाह दी कि यह गाना मुझसे नहीं, किशोर कुमार से गवाओ. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

मोहम्मद रफी की सलाह से लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल हैरान थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संगीतकारों ने अपनी बात समझाने की कोशिश करते हुए कहा, ‘देखिए, यह गाना धर्मेंद्र पर फिल्माया जाना है. उन पर आपकी आवाज ही अच्छी लगती है. हमने आपके लिए बनाया. इसलिए, इसे आप ही रिकॉर्ड करिए.’
Add News18 as
Preferred Source on Google

मगर मोहम्मद रफी को गाने का मूड और मिजाज अपनी आवाज के मुफीद नहीं लगा. वे लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से बोले, ‘इस गाने का वह मूड नहीं है. मैं जो देख रहा हूं, इसको किशोर कुमार साहब ही गा सकते हैं. उन्हीं से यह गीत गवाएं.’ (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने रफी साहब को काफी मनाने की कोशिश की, मगर वह नहीं माने. उन्होंने गाने से साफ इनकार कर दिया. दिग्गज संगीतकार फिर फिल्म के डायरेक्टर दुलाल गुहा के पास पहुंचे और उन्हें मोहम्मद रफी को गाने के लिए राजी करने को कहा.

दुलाल गुहा की बात का भी मोहम्मद रफी पर असर नहीं हुआ. फिर किशोर कुमार से संपर्क किया गया. मगर वह भी शुरू में आना-कानी करते रहे. जब उन्होंने देखा कि मोहम्मद रफी अपनी बात से टस से मस नहीं हो रहे हैं, तो किशोर कुमार तैयार हुए.
(फोटो साभार: YouTube/Videograb)

किशोर कुमार ने आखिरकार फिल्म ‘दोस्त’ का नायाब गाना ‘गाड़ी बुला रही है सीटी बजा रही है’ गाया, तो कमाल हो गया. इस गाने के लिए किशोर कुमार को फिल्मफेयर का बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड भी मिला था. गाने के बोल आनंद बक्शी ने लिखे थे. (फोटो साभार: IMDb)

मोहम्मद रफी ने भी फिल्म ‘दोस्त’ का नायाब गाना ‘आ बता दे तुझे कैसे जिया जाता है’ गाया था. वह भी बेहद खास था. मगर गाना ‘गाड़ी बुला रही है’ की बात ही अलग थी. फिल्म ‘दोस्त’ में धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी और शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अभिनय किया था.

