Protool

‘मुझे भी बैन कर दिया गया था’, रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड के धुरंधर रणवीर सिंह इन दिनों विवादों में बने हुए हैं. हाल ही में फिल्म ‘डॉन 3’ से बाहर निकलने के बाद एक्टर और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने FWICE से संपर्क किया, जिसके बाद रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन आदेश जारी किया गया. हालांकि इसके बाद इंडस्ट्री में बहस छिड़ गई है और कई लोगों ने इसे पक्षपात का आरोप लगाया हैं. हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब FWICE ने किसी कलाकार के खिलाफ कदम उठाया हो. इसी बीच चंकी पांडे ने अपने करियर के दिनों को याद कर इससे जुड़ी एक घटना बताई. 

चंकी पांडे ने सुनाया किस्सा

ई टाइम्स के साथ बातचीत में चंकी ने बताया कि जब उनकी फिल्म ‘आग ही आग’ की शूटिंग 1987 में चल रही थी, तब इंडस्ट्री हड़ताल पर थी और शूटिंग की इजाजत नहीं थी. लेकिन निर्माता पहलाज निहलानी बेंगलुरु में शूटिंग कर रहे थे, फिर उसके बाद ऊटी में शूटिंग हुई. इसी वजह से कई लोगों पर कार्रवाई हुई. 

ये भी पढ़ें: ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ में दिखेगा जानी मास्टर का जादू, 27 साल बाद फिर साथ नजर आएंगे राम गोपाल वर्मा-मनोज बाजपेयी

एक हफ्ते के लिए हुए बैन 

उन्होंने आगे इस बारे में बताया, ‘फिल्म में धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बड़े सितारे थे, लेकिन वो इतने बड़े सुपरस्टार थे और एक साथ 30-40 फिल्मों में काम कर रहे थे कि उन्हें बैन करना आसान नहीं था. मैं उस समय नया था, मेरी पहली फिल्म भी रिलीज नहीं हुई थी, इसलिए मुझे एक हफ्ते के लिए बैन कर दिया गया. हालांकि, बाद में मैंने माफी मांगी और एक हफ्ते के अंदर बैन हटा लिया गया. हमारी इंडस्ट्री बहुत छोटी और नाजुक है और मैंने खुद ये सब झेला है.’

रणवीर सिंह की टीम ने जारी किया बयान 

बता दें कि फरहान अख्तर के FWICE से बात करने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन आदेश जारी किया और उनके साथ काम करने के लिए मना कर दिया. हालांकि, इसके बाद रणवीर सिंह ने भी बयान जारी कर कहा कि वो फिल्म इंडस्ट्री और डॉन फ्रेंचाइजी से जुड़े लोगों का बहुत सम्मान करते हैं. फिल्म को लेकर जो भी बातें सामने आई हैं, उन पर रणवीर ने चुप रहना ही बेहतर समझा क्योंकि उनका मानना है कि प्रोफेशनल और निजी मामलों को सम्मान और समझदारी के साथ संभालना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: ‘राजमहल’ में रहते हैं रितेश-जेनेलिया, देखें उस आलीशान घर की तस्वीरें जहां लिखी गई ‘राजा शिवाजी’ की स्क्रिप्ट

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *