Protool

Don 3 Controversy: ‘इसका क्या मतलब बनता है?’ रणवीर सिंह पर लगे बैन से भड़के डायरेक्टर, FWICE के फैसले पर उठाए गंभीर सवाल

Last Updated:

शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले फिल्म डॉन 3 को छोड़ने पर रणवीर सिंह विवादों में हैं. फिल्म से अचानक पीछे हटने के कारण फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने उन पर बैन लगा दिया है, जिससे पूरी इंडस्ट्री हैरान है. अब इस विवाद में फिल्ममेकर संजय गुप्ता की एंट्री हुई है. उन्होंने रणवीर सिंह का खुलकर समर्थन करते हुए फेडरेशन के इस फैसले को पूरी तरह बेतुका बताया है. संजय गुप्ता ने तीखे सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर इस बैन का क्या मतलब बनता है?

Ranveer Singh, Ranveer Singh FWICE Ban, Sanjay Gupta Backs Ranveer Singh, Don 3 Controversy Update, Ranveer Singh Leaves Don 3, Bollywood News 2026, रणवीर सिंह बैन विवाद, संजय गुप्ता डॉन 3, FWICE रणवीर सिंह न्यूज, डॉन 3 से रणवीर बाहर, बॉलीवुड कंट्रोवर्सी टुडे

नई दिल्ली. फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह विवादों में आ गए हैं. फिल्म से अचानक खुद को अलग करने की वजह से फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने उन पर बैन लगा दिया है, जिससे इंडस्ट्री में नई बहस छिड़ गई है.

Ranveer Singh, Ranveer Singh FWICE Ban, Sanjay Gupta Backs Ranveer Singh, Don 3 Controversy Update, Ranveer Singh Leaves Don 3, Bollywood News 2026, रणवीर सिंह बैन विवाद, संजय गुप्ता डॉन 3, FWICE रणवीर सिंह न्यूज, डॉन 3 से रणवीर बाहर, बॉलीवुड कंट्रोवर्सी टुडे

फेडरेशन के इस बड़े फैसले के बाद अब फिल्ममेकर संजय गुप्ता रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे हैं और उन्होंने एक्टर पर लगाए गए इस बैन को पूरी तरह गलत बताते हुए इस पर कड़े सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि किसी बड़े अभिनेता को बैन करने का असर सिर्फ उस एक्टर पर नहीं पड़ता, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सैकड़ों कामगारों की रोजी-रोटी पर भी पड़ता है.

Ranveer Singh, Ranveer Singh FWICE Ban, Sanjay Gupta Backs Ranveer Singh, Don 3 Controversy Update, Ranveer Singh Leaves Don 3, Bollywood News 2026, रणवीर सिंह बैन विवाद, संजय गुप्ता डॉन 3, FWICE रणवीर सिंह न्यूज, डॉन 3 से रणवीर बाहर, बॉलीवुड कंट्रोवर्सी टुडे

दरअसल, एफडब्ल्यूआईसीई ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया है. यह फैसला तब लिया गया, जब फिल्म ‘डॉन 3’ के निर्माताओं फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने फेडरेशन से शिकायत की. शिकायत में कहा गया कि रणवीर सिंह के अचानक फिल्म छोड़ने की वजह से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. बताया गया कि निर्माताओं को लगभग 45 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Ranveer Singh, Ranveer Singh FWICE Ban, Sanjay Gupta Backs Ranveer Singh, Don 3 Controversy Update, Ranveer Singh Leaves Don 3, Bollywood News 2026, रणवीर सिंह बैन विवाद, संजय गुप्ता डॉन 3, FWICE रणवीर सिंह न्यूज, डॉन 3 से रणवीर बाहर, बॉलीवुड कंट्रोवर्सी टुडे

संजय गुप्ता ने इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी राय रखते हुए कहा, ‘जब कोई ए-लिस्ट एक्टर किसी फिल्म की शूटिंग करता है, तो सेट पर लगभग 300 लोग काम करते हैं. इनमें स्पॉट बॉय, लाइटमैन, कैमरा टीम, मेकअप आर्टिस्ट, कॉस्ट्यूम स्टाफ और कई दूसरे कर्मचारी शामिल होते हैं.’

Ranveer Singh, Ranveer Singh FWICE Ban, Sanjay Gupta Backs Ranveer Singh, Don 3 Controversy Update, Ranveer Singh Leaves Don 3, Bollywood News 2026, रणवीर सिंह बैन विवाद, संजय गुप्ता डॉन 3, FWICE रणवीर सिंह न्यूज, डॉन 3 से रणवीर बाहर, बॉलीवुड कंट्रोवर्सी टुडे

उन्होंने लिखा, ‘अगर किसी एक्टर को बैन कर दिया जाता है, तो सिर्फ एक्टर का काम नहीं रुकता, बल्कि उन सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी भी प्रभावित होती है, जो फिल्म इंडस्ट्री पर निर्भर रहते हैं.’ संजय गुप्ता ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘किसी बड़े एक्टर को रोकने से शायद वह पूरी तरह प्रभावित न हो, लेकिन उसके साथ काम करने वाले कर्मचारी बेरोजगार हो सकते हैं. आखिर ऐसे फैसलों का क्या मतलब है.’

Ranveer Singh, Ranveer Singh FWICE Ban, Sanjay Gupta Backs Ranveer Singh, Don 3 Controversy Update, Ranveer Singh Leaves Don 3, Bollywood News 2026, रणवीर सिंह बैन विवाद, संजय गुप्ता डॉन 3, FWICE रणवीर सिंह न्यूज, डॉन 3 से रणवीर बाहर, बॉलीवुड कंट्रोवर्सी टुडे

इस पूरे विवाद को लेकर एफडब्ल्यूआईसीई के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया था कि रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू होने से सिर्फ तीन हफ्ते पहले फिल्म छोड़ने का फैसला किया. उस समय तक फिल्म की लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. शूटिंग की लोकेशन तय हो चुकी थी, होटल बुक किए जा चुके थे और शूटिंग की परमिशन भी ले ली गई थी.’

Ranveer Singh, Ranveer Singh FWICE Ban, Sanjay Gupta Backs Ranveer Singh, Don 3 Controversy Update, Ranveer Singh Leaves Don 3, Bollywood News 2026, रणवीर सिंह बैन विवाद, संजय गुप्ता डॉन 3, FWICE रणवीर सिंह न्यूज, डॉन 3 से रणवीर बाहर, बॉलीवुड कंट्रोवर्सी टुडे

अशोक पंडित ने कहा, ‘इतनी बड़ी फिल्म के लिए पहले से काफी पैसा खर्च किया जा चुका था. ऐसे में रणवीर के अचानक पीछे हटने से निर्माताओं कोआर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. इस नुकसान से निर्माताओं के साथ-साथ पूरी टीम प्रभावित होती है. फेडरेशन ने रणवीर सिंह से कई बार बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद यह फैसला लिया गया.’

Ranveer Singh, Ranveer Singh FWICE Ban, Sanjay Gupta Backs Ranveer Singh, Don 3 Controversy Update, Ranveer Singh Leaves Don 3, Bollywood News 2026, रणवीर सिंह बैन विवाद, संजय गुप्ता डॉन 3, FWICE रणवीर सिंह न्यूज, डॉन 3 से रणवीर बाहर, बॉलीवुड कंट्रोवर्सी टुडे

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह पिछली बार स्पाई थ्रिलर मूवी धुरंधर 2 में नजर आए थे. इसमें उन्होंने भारतीय जासूस का किरदार निभाकर महफिल लूट ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ मूवी दुनियाभर में 1800 करोड़ के कलेक्शन के साथ भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *