Protool

दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में आईं सबा आजाद, आठ घंटे की शिफ्ट को लेकर बोलीं- हम अभी भी संघर्ष कर रहे हैं

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सबा आजाद पिछले कुछ वक्त से अपनी वेब सीरीज ‘हूज योर गायनेक?’ के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं. ये सीरीज 22 मई को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई. इन दिनों वो जोर शोर से प्रमोशन कर रही हैं. हाल ही में सबा ने एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री में आठ घंटे काम करने की मांग को लेकर चल रही बहस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का समर्थन किया है.

सबा आजाद ने रखी अपनी राय
दीपिका के आठ घंटे शिफ्ट की डिमांड करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में इसे लेकर एक नई बहस छिड़ गई है. इस बहस पर पूरी इंडस्ट्री दो खेमों में बंटी नजर आई. ज्यादातर सेलेब्स ने दीपिका पादुकोण की इस मांग का समर्थन किया. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और थिएटर डायरेक्टर सबा आजाद ने इस मामले पर अपनी राय रखी है. 

ये भी पढ़ें:- नई सीरीज को लेकर चर्चा में सबा आजाद, महिलाओं के संघर्ष पर किया रिएक्ट

सबा आजाद बोलीं- हम पीछे चले गए हैं
स्क्रीन अवार्ड्स को दिए इंटरव्यू में सबा आजाद ने समाज में महिलाओं की स्थिति और कामकाजी माहौल पर खुलकर बातचीत की. उन्होंने कहा, ‘बड़े-बड़े घरों में भी औरतें काम कर सकती हैं, लेकिन वो घर आकर खाना लगाती हैं और सबको खाना खिलाती हैं. हम अपने लड़कों से घर पर रहने को नहीं कहते, लेकिन लड़कियों से कहते हैं कि रात 8 बजे के बाद बाहर न निकलें. कन्या भ्रूण हत्या अभी भी होती है. दुनिया में घरेलू हिंसा भी काफी फैली हुई है और पुरुषों का दबदबा भी बहुत ज़्यादा है. मुझे लगता है कि हम पीछे चले गए हैं.’

8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड पर क्या बोलीं सबा आजाद?
दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड पर सबा आजाद ने कहा, ‘हमारी इंडस्ट्री में अब महिलाओं को काम के खूब मौके मिलते हैं. हालात काफी बेहतर हुए हैं, लेकिन क्या आज भी सैलरी में बहुत अंतर है? नहीं ऐसा नहीं है. क्या हम उन महिलाओं का सम्मान करते हैं, जिन्होंने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है और जो सिर्फ़ 8 घंटे काम करने की मांग कर रही हैं? नहीं, हम ऐसा नहीं करते. हम अभी भी इस मामले में संघर्ष कर रहे हैं. हम अभी भी महिलाओं को बिना उनकी ‘औकात’ दिखाए यह सुविधा नहीं दे पा रहे हैं.’

अब स्टारडम से ज्यादा कंटेंट की अहमियत है- सबा आजाद
सबा आजाद ने आगे कहा, ‘हम पहले से बेहतर कर रहे हैं. अब महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा कंटेंट उपलब्ध है और शादी के बाद काम में पहले जैसी ऊंच-नीच नहीं दिखती. शादीशुदा या ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए किरदारों को लेकर हालात भी अब काफी बेहतर हुए हैं. इसका बड़ा क्रेडिट ओटीटी को दिया जा सकता है. अब स्टारडम से ज्यादा कंटेंट की अहमियत बढ़ रही है.’

संदीप रेड्डी वांगा फिल्म छोड़ी
बता दें कि पिछले साल ऐसी खबरें आई थीं कि दीपिका पादुकोण ने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ छोड़ दी है, क्योंकि वो 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करना चाहती थीं और वो भी अपनी शर्तों पर. फिल्म ‘कल्कि 2’ से भी उन्हें किनारा किया गया. इसके बाद से ही सोशल मीडिया और बॉलीवुड गलियारों में इस बात पर बहस छिड़ गई है. 

ये भी पढ़ें:- ‘बच्चे नहीं होंगे’, पीरियड्स को लेकर सबा आजाद ने की बात, बोलीं- साइकल लेट होने पर किया जाता है जज

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *