Last Updated:
वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर विवाद शुरू हो गया है. फिल्ममेकर वाशु भगनानी ने फिल्म के प्रोडक्शन हाउस टिप्स फिल्म पर गैर कानूनी तरीके से फिल्म में गाना इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कथित तौर पर कोर्ट में याचिका दायर की है. हालांकि, टिप्स ने एक बयान जारी कर बताया कि उनके पास अधिकार हैं और वह इस गाने के कानूनी मालिक हैं.
टिप्स के खिलाफ वाशु भगानानी ने केस दर्ज करवाया. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
मुंबई. वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर रिलीज हुआ. फिल्म में उनके अपॉजिट मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं. फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है और टिप्स ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म 5 जून को रिलीज होनी है. फिल्म की रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. वाशु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट ने कोर्ट का रुख किया है. वाशु ने फिल्म में कथित अनाधिकृत तरीके से इस्तेमाल हुए ‘बीवी नंबर 1’ के ‘चुनरी चुनरी’ सॉन्ग पर आपत्ति जताई है.
पूजा एंटरटेनमेंट ने टिप्स म्युजिक लिमिडेट के खिलाफ याचिका दायर की है. दोनों के बीच कानूनी विवाद और तेज हो गया है. जहां पूजा एंटरटेनमेंट ने कथित तौर पर इस मामले में कोर्ट का रुख किया है, वहीं टिप्स का कहना है कि उसके पास इन गानों के कानूनी अधिकार हैं और उसे सुप्रीम कोर्ट से राहत भी मिल चुकी है.
टिप्स ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @TipsFilms)
टिप्स ने खारिज किए पूजा एंटरटेमेंट के आरोप
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक बयान में टिप्स ने पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी. टिप्स ने कहा, “हम जनता को सूचित करना चाहते हैं कि पूजा एंटरटेनमेंट (इंडिया) लिमिटेड (‘PEIL’) द्वारा टिप्स म्यूजिक लिमिटेड (Tips) के खिलाफ ‘चुनरी चुनरी’ और ‘इश्क सोना है’ गानों के कॉपीराइट उल्लंघन और आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में इनके इस्तेमाल को लेकर जो आरोप लगाए गए हैं.”
सुप्रीम कोर्ट से मिल चुकी है टिप्स को रिलीफ
कंपनी ने आगे कहा, “टिप्स स्पष्ट रूप से यह मानता है कि वह इन गानों के संबंधित कॉपीराइट और उससे जुड़े अधिकारों का पूर्ण और कानूनी मालिक है. PEIL के आरोपों को हम खारिज करते हैं. टिप्स यह भी स्पष्ट करता है कि उसने कानून के अनुसार सभी जरूरी और उचित कदम उठाए हैं, जिसमें 22 मई 2026 को भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट से राहत प्राप्त करना भी शामिल है.”
About the Author

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें

