Protool

अमिताभ बच्चन संग डेब्यू के बाद भी काम के लिए तरसे थे अभिमन्यु सिंह, शुरुआती दिनों को याद कर छलका दर्द

बॉलीवुड एक्टर अभिमन्यु सिंह ने अपनी एक्टिंग और निगेटिव रोल्स से इंदुत्री में मजबूत पहचान बनाई हैं. फिल्म ‘रक्त चरित्र’ में उनके ‘बुका रेड्डी’ किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. हालांकि उनका ये सफर आसान नहीं रहा. हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिमन्यु सिंह ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार के साथ डेब्यू करने के बावजूद उन्हें लंबे समय तक काम नहीं मिला था.

अमिताभ बच्चन संग किया था डेब्यू 

अभिमन्यु सिंह ने हाल ही में हिंदी रश से बात करते हुए कहा कि उनका इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर या बड़ा बॉलीवुड कनेक्शन नहीं था. उन्होंने 8 साल तक थिएटर में एक्टिंग को बेहतर बनाने के लिए काम किया. इसी बीच मनोज बाजपेयी ने उनका एक नाटक देखा और उनकी एक्टिंग से इंप्रेस हुए. मनोज ने ही उनका नाम निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा को बताया, जिसके बाद राकेश मेहरा ने उनका स्क्रीन टेस्ट लिया और 2001 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘अक्स’ में मौका दिया. 

सीरियल में भी नहीं मिला काम

हालांकि, बड़ी फिल्म और बड़े स्टार के साथ काम करने के बाद भी उनका करियर नहीं चमका. अभिमन्यु ने बताया, ‘लोग सोचते हैं कि मुझे पहली ही फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ मिली, इसलिए सब आसान रहा. लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद मुझे टीवी सीरियल्स में भी काम नहीं मिला. अगर फिल्म फ्लॉप हो जाए, तो आपकी अच्छी एक्टिंग भी कोई मायने नहीं रखती. कलाकार की मेहनत और टैलेंट से ज्यादा फिल्म की सफलता मायने रखती है.’

ये भी पढ़ें: दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को मिला ‘पद्म विभूषण’, हाथ जोड़ फूट-फूटकर रोने लगीं बेटी अहाना, हेमा मालिनी भी नहीं रोक पाईं आंसू

अभिमन्यु ने अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्म ‘तेजाब’ का उदाहरण देते हुए कहा, ‘मुझे याद है कि पटना में हम पहले दिन ‘तेजाब’ देखने गए थे और थिएटर खाली था. हमें फिल्म बहुत पसंद आई. जब 10 दिन बाद फिल्म को दोबारा देखने पहुंचे, तो थिएटर हाउसफुल था और टिकट ब्लैक में बिक रहे थे. तब समझ आया कि फिल्म धीरे-धीरे पॉपुलर होती हैं.’

अभिमन्यु का वर्कफ्रंट

बता दें कि अभिमन्यु सिंह ने अपने करियर में कई दमदार किरदार निभाए हैं और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई हैं. खासकर निगेटिव रोल्स में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. अब आने वाले समय में भी वो ‘बंटवारा 1947’ (लाहौर 1947), ‘दे कॉल हिम OG’ और ‘अक्षरधाम: ऑपरेशन वज्र शक्ति’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें: Rajeev Khandelwal Love Story: राजीव खंडेलवाल ने सुनाए अपनी मैरिज के मजेदार किस्से, बोले- मैं चाहता था 1 घंटे में हो जाए शादी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *