Protool

‘मैं काम की बहुत भूखी हूं’, मौनी रॉय को TV से फिल्मों में आने लगे 9 साल, कान्स में बताया किस से मिली रोजी-रोटी

Last Updated:

मौनी रॉय हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में शामिल हुईं. मौनी ने खुलासा किया कि उन्हें टेलीविजन से फिल्मों में आने में 9 साल लगे. टीवी शोज ‘नागिन’, ‘देवों के देव महादेव’ और ‘जुनून’ में अपने किरदारों के लिए मशहूर मौनी ने 2018 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

Mouni Roy Cannes

मौनी रॉय ने हाल ही में 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. वह अपनी फिल्म ‘बॉम्बे स्टोरीज’ के प्रीमियर के लिए फ्रेंच रिवेरा पहुंचीं थीं. एक इंटरव्यू में उन्होंने टेलीविजन से सिनेमा तक के अपने सफर के बारे में बात की. अपने करियर के बारे में बात करते हुए मौनी ने बताया कि उन्हें टेलीविजन से फिल्मों में आने में करीब नौ साल लगे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @immouniroy)

Mouni Roy Cannes Look

मौनी रॉय ने टेलीविजन को अपने करियर को शेप देने और रोजी-रोटी देने के लिए आभार जताया. साथ ही कहा कि फिल्मों में उन्हें कम समय में अलग-अलग किरदार निभाने का मौका मिला. ब्रूट इंडिया के मुताबिक, मौनी ने कहा, “मुझे टीवी से फिल्मों में आने में बहुत लंबा समय लगा, करीब 9 साल. लेकिन मैं यह भी कहना चाहूंगी कि मैं एक बहुत ही प्राउड टीवी एक्ट्रेस हूं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @immouniroy)

Mouni Roy Cannes Look

मौनी रॉय ने कहा, “टेलीविजन ने मुझे सब कुछ दिया है, मुझे रोजी-रोटी दी है, इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं. लेकिन मैं फिल्में भी करना चाहती थी क्योंकि यहां हर कुछ महीनों में अलग-अलग किरदार निभाने का मौका मिलता है. एक एक्टर के तौर पर आप हमेशा बड़ा और बेहतर काम करना चाहते हैं. मैं इसे बस ऐसे ही देखती हूं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @immouniroy)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Mouni Roy Cannes Look

मौनी रॉय ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि माध्यम मायने रखता है, जब तक आप अच्छा काम कर रहे हैं और अपने मनचाहे किरदार निभा पा रहे हैं.” जब उनसे पूछा गया कि इस वक्त उनके लिए किस तरह का काम मायने रखता है, तो उन्होंने जवाब दिया, “हर तरह का. मैं एक मिनट या एक सेकंड भी हल्के में नहीं लेती. मैं सब कुछ करना चाहती हूं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @immouniroy)

Mouni Roy Cannes Look

मौनी रॉय ने कहा, “मैं ट्रेजेडी, कॉमेडी, डार्क किरदार, कुछ भी करना चाहती हूं. आप बोलिए और मैं करना चाहती हूं. मैं काम के लिए बहुत बहुत भूखी हूं.” उन्होंने अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए कहा कि यह एक रोलर कोस्टर राइड रही है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @immouniroy)

Mouni Roy Cannes Look

मौनी रॉय ने कहा, “इसमें बहुत सारी मुश्किलें और असफलताएं आई हैं. कुछ सफलताएं, कुछ माइलस्टोन भी मिले. हम सब बहुत खुशकिस्मत हैं कि हम वही कर रहे हैं जो हमें पसंद है. मैं सुबह थकी हुई, उदास या बीमार महसूस कर सकती हूं, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ कि मैं सुबह उठकर काम पर नहीं जाना चाहूं. यही सबसे बड़ी दुआ है कि हमें अपना काम पसंद है. और इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @immouniroy)

Mouni Roy Cannes Look

मौनी रॉय आखिरी बार संजय दत्त के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ में नजर आई थीं. अब वह डेविड धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में दिखेंगी. इस फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर और अन्य कलाकार भी हैं. यह फिल्म 5 जून 2026 को रिलीज होगी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @immouniroy)

Mouni Roy Cannes Look

वहीं, मौनी रॉय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. 14 मई को मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार ने सोशल मीडिया पर एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने अलग होने की जानकारी दी. उन्होंने इस दौर को ‘निजी और सौहार्दपूर्ण’ तरीके से संभालने के लिए प्राइवेसी और सम्मान की अपील की. दोनों का तलाक हो गया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @immouniroy)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *