Protool

‘मेरे घमंड का कचूमर बना दिया’, रवि किशन ने की माधुरी दीक्षित की तारीफ, बोले- आप बस इनको निहार सकते हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मां बहन’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. इस डार्क कॉमेडी फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में भोजपुरी एक्टर रवि किशन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. हाल ही में एक ग्रैंड इवेंट में फिल्म ‘मां बहन’ का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च किया गया, जहां रवि किशन ने माधुरी दीक्षित की तारीफों के पुल बांधे. 

‘मां बहन’ के ट्रेलर को पसंद कर रहे दर्शक
22 मई को मुंबई में फिल्म ‘मां बहन’ का दमदार ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. इस दौरान एक पत्रकार ने रवि किशन से सवाल पूछा कि, ‘आपका एक डायलॉग बहुत फेमस हुआ था, “जिंदगी झंडवा फिर भी घमंडवा”. अब यहां घमंड करने का रियल टाइम आ गया है, क्योंकि माधुरी जी आपके साथ हैं.’

ये भी पढ़ें:- नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने आ रहीं माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म ‘मां बहन’

आपने मेरा घमंड चूर-चूर कर दिया है- रवि किशन
इस पर रवि किशन ने माधुरी दीक्षित की तारीफ करते हुए कहा, ‘इनके साथ काम करके… घमंड क्या, इन्हें तो बस आप निहार ही सकते हैं. इतनी सुंदरता से इन्होंने कानपुरिया, भोजपुरिया और गोरखपुरिया या बनारसी भोजपुरी, जो भोजपुरी का सार है, उसे इतना सुंदर तरीके से बोला है. इतनी मेहनत और लगन से काम किया है कि लगता ही नहीं कि ये महाराष्ट्रियन हैं. महाराष्ट्र में पली-बढ़ी हैं, लेकिन आपको लगेगा कि ये भोजपुरी लड़की हैं. तो माधुरी मैम, आपने मेरा घमंड चूर-चूर कर दिया है. चकनाचूर करके उसका कचूमर बना दिया.’

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘मां बहन’ की करें तो इस फिल्म के निर्देशक सुरेश त्रिवेणी हैं, जिन्हें साल 2017 में आई विद्या बालन की फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ के लिए जाना जाता है. इस फिल्म में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी भी लीड रोल में नजर आएंगी. सोशल मीडिया स्टार धारणा दुर्गा भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं. ये फिल्म 4 जून, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें:- ‘मदर्स डे’ पर मिला सरप्रराइज, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘मां बहन’ का फर्स्ट लुक आउट



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *