Protool

‘बंदर’ के प्रमोशन में जुटे बॉबी देओल, फिल्म के लिए उठाया ये बड़ा कदम

बॉबी देओल स्टारर फिल्म बंदर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है.  इस फिल्म में कई बेहतरीन कलाकार है, जिस पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी. फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है. ‘बंदर’ के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो आपको इसकी दुनिया में और गहराई से ले जाता है. इसमें ढेर सारे सरप्राइजेस, दमदार डायलॉग्स, बेहतरीन परफॉर्मेंसेज और कमाल का अंडरस्टेटेड ह्यूमर है.

‘बंदर’ के प्रमोशन के लिए बॉबी देओल ने बीच में छोड़ा यूके शेड्यूल
‘एनिमल’ में अपने म्यूट विलेन के रोल के शानदार इम्पैक्ट के बाद, बॉबी देओल अपने करियर को गहरे, डार्क और हटके किरदारों के साथ आगे बढ़ा रहे हैं. ​उन्होंने अपनी आने वाली रिलीज के लिए एक जरूरी कदम उठाया है. फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने शेयर किया, ‘बॉबी देओल अपनी मौजूदा प्रोजेक्ट की शूटिंग से छोटा सा ब्रेक लेकर यूके से वापस भारत आ गए हैं, ताकि वो यहां अपनी फिल्म ‘बंदर’ की रिलीज के लिए मौजूद रह सकें. ‘एनिमल’ और ‘द बैंड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बाद, बॉबी एक बार फिर एक ऐसे स्पेस में कदम रख रहे हैं जो उनके लिए बिल्कुल नया और अनएक्सपेक्टेड है.’

ये भी पढ़ेंः रणदीप हुड्डा ने क्यों विक्की कौशल की ‘छावा’ में ठुकराया था ‘औरंगजेब’ का रोल? एक्टर ने किया खुलासा, बोले- ‘मैं हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे…’

कैसा है बॉबी देओल का किरदार
​मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी ‘बंदर’ एक्टर को एक बिल्कुल नए अंदाज में दिखाती है. वो समीर मेहरा का रोल प्ले कर रहे हैं, जो एक ढलता हुआ पॉप स्टार और परेशान क्रिएटिव इंसान है, जो अपने ऊपर लगे यौन शोषण के चौंकाने वाले आरोपों के बाद लगातार नीचे गिरता चला जाता है. यह जबरदस्त क्राइम थ्रिलर एक हाई-स्टेक्स कोर्टरूम और मीडिया ड्रामा को दिखाती है जहां उनका किरदार एक कमियों से भरे सिस्टम के बीच खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करता है.

कब रिलीज होगी फिल्म
​’बंदर’ को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है, जो ‘पाताल लोक’, ‘कोहरा’ और ‘उड़ता पंजाब’ के पीछे की मशहूर जोड़ी है. अनुराग कश्यप द्वारा डायरेक्टेड, निखिल द्विवेदी की सैफरन मैजिकवर्क्स द्वारा प्रोड्यूस्ड और जी स्टूडियोज के सपोर्ट वाली फिल्म ‘बंदर’ 5 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

ये भी पढ़ेंः 31 सालों में इतनी बदल गईं ‘राम तेरी गंगा मैली’ की एक्ट्रेस, लेटेस्ट फोटोज में पहचानना भी हुआ मुश्किल, देखें तस्वीरें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *