Protool

’90s वाला भाई लौट आया’, ट्रोलिंग के बाद बदला सलमान खान का अंदाज, भाईजान की फिटनेस देख कायल हुए फैंस

Last Updated:

बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान अपनी अगली फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ नजर आने वाले हैं. जिसे लेकर एक्टर लगातार चर्चा में हैं, लेकिन अब इंटरनेट पर उनकी लेटेस्ट फोटोज ने फैंस को हैरान कर दिया है. तस्वीरों में सलमान पहले से और भी ज्यादा स्लिम दिख रहे हैं, इस दौरान उनके चेहरी की जॉलाइन ने हर का ध्यान अपनी ओर खींचा.

ट्रोलिंग के बाद बदला सलमान खान का अंदाज, भाईजान की फिटनेस देख कायल हुए फैंसZoom

सलमान खान का लेटेस्ट लुक वायरल (फोटो साभारःX @ ?????? ??????????)

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. लेकिन फिल्म से पहले सलमान अपने नए ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं.हाल ही में सामने आई उनकी लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.फोटोज में सलमान पहले से काफी फिट और स्लिम नजर आ रहे हैं.उनका बदला हुआ लुक देखकर फैंस भी हैरान हैं और लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद सलमान फिर से अपने पुराने फिट अंदाज में दिखाई दे रहे हैं.

8 किलो का घटाया वजन

हिंदुस्तान लाइव से मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए करीब 8 किलो वजन कम किया है. नई तस्वीरों में उनके चेहरे की जॉलाइन भी साफ नजर आ रही है, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि “भाई फिर से फिट अवतार में लौट आए हैं.” बताया जा रहा है कि सलमान इन दिनों अपनी नई फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं. खबरों के मुताबिक इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा नजर आने वाली हैं. दोनों पहली बार किसी प्रोजेक्ट में साथ दिखाई देंगे. इसी वजह से फिल्म को लेकर भी फैंस के बीच काफी चर्चा हो रही है.

फिटनेस किंग हैं सलमान
सलमान खान का फिटनेस रूटीन हमेशा से चर्चा में रहा है. एक्टर अक्सर ही फिट रहने के लिए लोगों को मोटिवेट करते हैं.उनकी लेटेस्ट तस्वीर एक विव्यांग फैन के साथ वायरल हो रही है. जिसमें वे अपनी लिटिल फैन के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. लुक की बात करें तो एक्टर ब्लैक कलर की टीशर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं, जिसमें वे बेहद हैंडसम लग रहे हैं.



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *