Protool

89 की उम्र में भी काम ढूंढ रहे थे धर्मेंद्र, बॉबी देओल ने किया खुलासा, इस वजह से पिता ने लगाई थी फटकार

Last Updated:

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी एक्टिंग को लेकर बेहद जुनूनी थे. उनके बेटे और एक्टर बॉबी देओल ने हाल ही में इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि पिता लगातार काम की तलाश में रहते थे. निधन से कुछ समय पहले भी उन्होंने बॉबी से कहा था कि वह काम करना चाहते हैं और उनके लिए काम ढूंढे. इसके अलावा बॉबी ने खुलासा किया कि धर्मेंद्र ने 16 साल की उम्र में उन्हें फटकार लगा दी थी.

Dharmendram, Bobby Deol, Dharmendra looking for work at 89, Bobby Deol latest revelation, Dharmendra movies at old agem, Bobby deol Insterview, धर्मेंद्र, बॉबी देओल, धर्मेंद्र बॉबी देओल, धर्मेंद्र बॉलीवुड फिल्में, बॉबी देओल न्यूज

नई दिल्ली. धर्मेंद्र बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार सितारों में से एक थे. पिछले साल वह 89 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद दुनिया छोड़कर चले गए. उनके निधन से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी. अब बॉबी देओल ने बताया कि उनके पिता धर्मेंद्र उस उम्र में भी काम करना चाहते थे.

Dharmendram, Bobby Deol, Dharmendra looking for work at 89, Bobby Deol latest revelation, Dharmendra movies at old agem, Bobby deol Insterview, धर्मेंद्र, बॉबी देओल, धर्मेंद्र बॉबी देओल, धर्मेंद्र बॉलीवुड फिल्में, बॉबी देओल न्यूज

न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में बॉबी देओल ने खुलासा करते हुए बताया कि उनके पिता धर्मेंद्र में आखिरी वक्त तक फिल्मो में काम करने का जज्बा था और वह 89 साल की उम्र में भी काम ढूंढ रहे थे. एक्टर ने बताया कि धर्मंद्र ने उनसे खुद कहा था कि वो उनके लिए काम पता करे.

Dharmendram, Bobby Deol, Dharmendra looking for work at 89, Bobby Deol latest revelation, Dharmendra movies at old agem, Bobby deol Insterview, धर्मेंद्र, बॉबी देओल, धर्मेंद्र बॉबी देओल, धर्मेंद्र बॉलीवुड फिल्में, बॉबी देओल न्यूज

बॉबी ने बताया, ‘कुछ दिनों पहले जब वो बीमार हुए थे. मैं काम से कहीं जा रहा था और मेरी मैनेजर बाहर बैठी थी और पापा हॉल में बैठे थे. उन्होंने मुझे बुलाया और मैं उनके पास गया. उन्होंने मुझसे पूछा कि वो तेरी मैनेजर बैठी है? मैंने कहा- हां. फिर उन्होंने कहा कि उससे कहना कि मेरे लिए काम ढूंढे.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

Dharmendram, Bobby Deol, Dharmendra looking for work at 89, Bobby Deol latest revelation, Dharmendra movies at old agem, Bobby deol Insterview, धर्मेंद्र, बॉबी देओल, धर्मेंद्र बॉबी देओल, धर्मेंद्र बॉलीवुड फिल्में, बॉबी देओल न्यूज

बॉबी देओल ने यह भी बताया कि उन्हें एक बार गाड़ी चलाने के लिए पिता धर्मेंद्र ने खूब फटकार लगाई थी. उन्होंने कहा, ‘मैं 16 साल का था और मुझे गाड़ी चलानी थी. लेकिन 18 की उम्र वालों को लाइसेंस मिलता है. मैं सुबह-सुबह गाड़ी चलाना सीखने के लिए चला जाता था.’

Dharmendram, Bobby Deol, Dharmendra looking for work at 89, Bobby Deol latest revelation, Dharmendra movies at old agem, Bobby deol Insterview, धर्मेंद्र, बॉबी देओल, धर्मेंद्र बॉबी देओल, धर्मेंद्र बॉलीवुड फिल्में, बॉबी देओल न्यूज

उन्होंने आगे कहा, ‘एक दिन पापा सुबह उठे और पूछ लिया कि बॉबी कहां है. उन्हें बताया गया कि वो तो गाड़ी चलाने गया है. फिर मैं घर आया और जो मुझे डांट पड़ी. ऐसी डांट पड़ी कि मैंने सचमुच 18 साल की उम्र तक गाड़ी को नहीं छुआ.’

Dharmendram, Bobby Deol, Dharmendra looking for work at 89, Bobby Deol latest revelation, Dharmendra movies at old agem, Bobby deol Insterview, धर्मेंद्र, बॉबी देओल, धर्मेंद्र बॉबी देओल, धर्मेंद्र बॉलीवुड फिल्में, बॉबी देओल न्यूज

25 मई 2026 को धर्मेंद्र को मरणोपरांत देश के दूसरे सबसे बड़े सिविलियन सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र का यह सम्मान उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी को सौंपा. इस दौरान दिग्गज एक्ट्रेस काफी इमोशनल नजर आई थीं.

Dharmendram, Bobby Deol, Dharmendra looking for work at 89, Bobby Deol latest revelation, Dharmendra movies at old agem, Bobby deol Insterview, धर्मेंद्र, बॉबी देओल, धर्मेंद्र बॉबी देओल, धर्मेंद्र बॉलीवुड फिल्में, बॉबी देओल न्यूज

बॉबी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘बंदर’ फिल्म में नजर आएंगे, जिसे अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है. इसमें बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सबा आजाद और नागेश भोंसले जैसे सितारे नजर आएंगे. यह फिल्म 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *