Protool

8 लाइन्स में की 27 गलतियां, अनुपम खेर ने नाटक में पैर पकड़कर मांगा रोल, डायलॉग याद नहीं होने पर निकले आंसू

Last Updated:

अनुपम खेर ने न्यूज18 हिंदी को दिए एक्सक्लुसिव इंटरव्यू में थिएटर और स्कूल के दिनों के कई किस्से शेयर किए. उन्होंने बताया कि वह बचपन में हिंदी मीडियम स्कूल में पढ़ते थे. उनके इंग्लिश के टीचर थे, जिनका सपना था कि वह इंग्लिश का प्ले करें. अनुपम को उनके प्ले में काम करने का मौका मिला. लेकिन उनको निराशा का सामना करना पड़ा.

Anupam kher School

अनुपम खेर ने न्यूज18 हिंदी को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने हिंदी मीडियम स्कूल में पढ़ाई की. उन्होंने कहा, “हमारे स्कूल में एक अंग्रेजी टीचर हरदर्शन हुआ करते थे. वो हमेशा से ही एक अंग्रेजी प्ले का सपना देखा करते थे. उस साल अंग्रेजी मीडियम में फेल होने वाले कुछ 7-8 बच्चों ने उनकी क्लास में एडमिशन लिया तो हरदर्शन सर ने शेक्सपियर की ‘मर्चेंट ऑफ वेनिस’ कहानी पर प्ले करने का फैसला किया.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anupampkher)

Anupam kher School

उस प्ले में अनुपम खेर को क्लर्क ऑफ द कोर्ट का रोल मिल गया, जो जज के लिखे ऑर्डर को कोर्ट में सुनाता था. जब ड्रेस रिहर्सल हुई तो अनुपम ने 8 लाइन्स में 27 गलतियां कीं. उस प्ले को देखने डिप्टी कमिश्नर समेत कई बड़े लोग आने वाले थे, तो गड़बड़ के डर से सर ने अनुपम को प्ले से निकलने के लिए कहा गया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anupampkher)

Anupam kher

यह सुनते ही अनुपम खेर गिड़गिड़ाने लगे और पांव सर का पैर पकड़कर कहा, “मुझे प्ले से मत निकालिए, मेरे घरवाले प्ले देखने आएंगे, अगर मैं प्ले में नहीं हुआ, तो मेरी बहुत बेइज्जती हो जाएगी.” टीचर मान गए, लेकिन अनुपम के सभी डायलॉग जज का रोल प्ले करने वाले लड़के को दे दिए गए और कहा गया कि तुम सिर्फ सिर हिलाना. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anupampkher)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Anupam kher

अनुपम खेर ने कहा, “अगले दिन जब प्ले शुरू हुआ, तो जज बने लड़के ने सबके सामने कहा कि क्लर्क ऑफ द कोर्ट, अब सभी ऑर्डर सुनाएगा. मुझे तो अंग्रेजी डायलॉग याद ही नहीं थे, तो मैं घबराए हुए चुपचाप सिर हिलाने लगा.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anupampkher)

Anupam kher

अनुपम खेर ने आगे कहा, “जज ने फिर कहा, क्लर्क ऑफ द कोर्ट ऑर्डर सुनाएगा. ये सुनकर घबराहट में मैंने रोना शुरू कर दिया और कहा, प्रिंसिपल सर ने कहा तुम्हें कुछ नहीं बोलना सिर्फ सिर हिलाना है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anupampkher)

Anupam kher

अनुपम खेर ने कहा, “ये देखते ही बैकस्टेज खड़े सर ने इशारे में कहा कि पढ़ो, तो मैंने टूटी-फूटी अंग्रेजी में कहा,’यू साला शायलॉक, व्हॉट डू यू थिंक ऑफ योरसेल्फ यार (तुम खुदको क्या समझते हो), यू वॉन्ट मनी, मैं जूता उठाकर मारूंगा.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anupampkher)

Anupam kher

अनुपम खेर ने कहा, “यही वो पल था जब मर्चेंट ऑफ वेनिस प्ले देखने शांत बैठी ऑडियंस का हंस-हंसकर बुरा हाल हो गया और पूरा ऑडिटोरियम तालियों और ठहाकों से भर गया. इस प्ले में सबसे ज्यादा तारीफें मुझे ही मिली थीं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anupampkher)

Anupam kher

अनुपम खेर उस वक्त 9वीं क्लास में पढ़ रहे थे. इससे पहले उन्होंने 5वीं क्लास में ‘पृथ्वीराज चौहान’ नाटक में पृथ्वीराज का किरदार निभाया. शो में नायक होते हुए वह जयचंद का किरदार निभाने वाले लड़के नंद किशोर से पिट गए थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anupampkher)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *