Last Updated:
Aamir khan-Gauri Spratt: आमिर खान की दो शादियां टूट चुकी हैं और अब वे अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने जा रहे हैं. इससे पहले हाल ही में कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.
गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए आमिर खान( फोटो साभार-instagram,@manav.manglani)
नई दिल्ली: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर ही चर्चा में रहते हैं. इन दिनों एक्टर अपनी लव लाइव के चलते लाइमलाइट में हैं. दरअसल खबरें हैं कि वो अगले महीने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रेट से तीसरी शादी कर सकते हैं. लेकिन उससे पहले सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
यह वीडियो गुरुवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट का है, जिसमें मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपनी होने वाली दुल्हनियां गौरी स्प्रिट संग स्पॉट हुए हैं. इस दौरान दोनों ने एक दूजे का हाथ थामा हुआ था, जिसे देख फैंस भी हैरान रह गए वहीं कैमरे की नजरें उन्हीं पर टिकी रह गईं.
हाथों में हांथ थामें दिखे आमिर गौरी
एयरपोर्ट पर आमिर और गौरी एक-दूसरे का हाथ थामे हुए वॉक कर रहे थे, जिसे देखकर फैंस कह रहे हैं कि दोनों ने परफेक्ट ‘कपल गोल्स’ दिए हैं. बाहर निकलते वक्त दोनों ने पपराजी को रुककर मुस्कुराते हुए पोज दिए और फिर अपनी लग्जरी कार में बैठकर चले गए. इस दौरान आमिर खान ब्लैक टी-शर्ट, ट्राउजर और ब्लैक कैप में हमेशा की तरह कूल लग रहे थे, वहीं गौरी ने नेवी-ब्लू आउटफिट पहना हुआ था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
जुलाई में घर पर होगी शादी
आपको याद दिला दें कि आमिर खान ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी को दुनिया से इंट्रोड्यूस कराया था. अब खबरें हैं कि दोनों इसी साल 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. आमिर ने खुद भी इस खबर पर पक्की मुहर लगा दी है. बताया जा रहा है कि यह शादी बहुत तामझाम वाली नहीं होगी, बल्कि घर पर ही कोर्ट मैरिज होगी जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और खास दोस्त शामिल होंगे.
View this post on Instagram

