Last Updated:
कुछ फिल्में अपने वक्त से काफी आगे होती हैं, जिनकी कहानियां दशकों पहले लेखक लिख गए थे, मगर आज भी दर्शक उनसे जुड़ाव महसूस करते हैं. उन्हें वह अपने आस-पास के अनुभव लगते हैं. हिंदी सिनेमा में यूं तो कई चर्चित कहानियों-नॉवेल पर फिल्में बनी हैं, मगर हम यहां आपको उन 5 हिट नॉवेल पर बनी सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने समाज-सिस्टम को चनौती दी. इंसानी सोच-हिम्मत से साबका करवाया. इन फिल्मों की वजह से बॉक्स ऑफिस भी खूब गुलजार हुए थे.

नई दिल्ली: सिनेमा का साहित्य से गहरा नाता है. बिना साहित्यिक टच के शानदार फिल्में-गाने बनाने की कल्पना नहीं हो सकती. आपने भी कई ऐसी फिल्में देखी होंगी, जो किसी-न-किसी कहानी-नॉवेल से प्रेरित हों, मगर आप उनके बारे में न जानते हों. हम आपको उन 5 ब्लॉकबस्टर नॉवेल पर बनी 5 सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने एंटरटेनमेंट के साथ दर्शकों को यादगार लम्हे दिए. इन फिल्मों की कमाई से बॉक्स ऑफिस भी गुलजार हो गए थे. (फोटो साभार: IMDb)

साल 1965 में रोमांटिक फिल्म आरके नारायण के मशहूर नॉवेल पर बनी एक मास्टरपीस है. फिल्म को विजय आनंद ने डायरेक्ट किया था और उनके भाई देव आनंद ने इसमें ‘राजू गाइड’ का यादगार किरदार भी निभाया था. फिल्म की कहानी राजू और रोजी (वहीदा रहमान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक टूर गाइड को एक शादीशुदा डांसर से प्यार हो जाता है और उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. (फोटो साभार: IMDb)

दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का एक अंग्रेजी वर्जन भी बना था जिसे पर्ल एस. बक ने लिखा था, लेकिन देव आनंद की सलाह के बावजूद उसमें वहीदा रहमान को नहीं लिया गया. फिल्म अपने समय से काफी आगे थी. फिल्म की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि रिलीज के 42 साल बाद 2007 में इसे कान्स फिल्म फेस्टिवल में दोबारा दिखाया गया था. अवॉर्ड्स के मामले में तो ‘गाइड’ ने इतिहास ही रच दिया था. फिल्मफेयर के इतिहास में यह पहली ऐसी फिल्म बनी जिसने चारों बड़े अवॉर्ड्स (बेस्ट फिल्म, डायरेक्टर, एक्टर और एक्ट्रेस) अपने नाम किए. एसडी बर्मन का संगीत और लता मंगेशकर के गाए गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं. इतना ही नहीं, इसे ऑस्कर के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री के रूप में भी भेजा गया था और ‘टाइम’ मैगजीन ने भी इसे बॉलीवुड की टॉप क्लासिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया है. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

संजय लीला भंसाली की साल 2002 में आई फिल्म ‘देवदास’ शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर बनी है. इसमें शाहरुख खान के साथ ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित ने लीड रोल निभाया था. कहानी देवदास (शाहरुख) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पढ़ाई पूरी कर लंदन से लौटता है ताकि अपनी बचपन की दोस्त पारो (ऐश्वर्या) से शादी कर सके, लेकिन जब उसका परिवार इस रिश्ते को ठुकरा देता है, तो वह गम में डूबकर शराब का सहारा ले लेता है. बर्बादी की ओर बढ़ते हुए देवदास को चंद्रमुखी (माधुरी) के पास सुकून तो मिलता है, लेकिन पारो से बिछड़ने का दर्द उसे अंदर ही अंदर खत्म कर देता है. 5 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ने 168 करोड़ रुपये कमाए थे. (फोटो साभार: IMDb)

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के नॉवेल ‘परिणीता’ पर यूं तो कई फिल्में बनी हैं, जिनमें साल 2005 में आई फिल्म ‘परिणीता’ काफी यादगार रही. यह एक खूबसूरत म्यूजिकल रोमांटिक मूवी है. फिल्म से प्रदीप सरकार ने बतौर डायरेक्टर और विद्या बालन ने बतौर एक्ट्रेस अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म में सैफ अली खान और संजय दत्त ने भी लीड रोल निभाए थे, जबकि रायमा सेन और दीया मिर्जा जैसे कलाकार सपोर्टिंग रोल में दिखे. 16-17 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस से करीब 30 करोड़ रुपये कमाए थे. (फोटो साभार: IMDb)

आमिर खान स्टारर फिल्म ‘3 इडियट्स’ चेतन भगत के नॉवेल ‘फाइव पॉइंट समवन’ पर बनी है. साल 2009 की फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था. इसमें आमिर खान के अलावा आर माधवन, करीना कपूर और शरमन जोशी ने लीड रोल निभाया थे. 3 दोस्तों की कहानी के जरिये मेकर्स ने एजुकेशन सिस्टम पर मजाकिया अंदाज में चोट किया था. फिल्म का लीड किरदार ‘रेंचो’को क्रिएट करने के लिए मेकर्स ने रियल लाइफ हीरो सोनम वांगचुक से प्रेरणा ली गई थी. तमिल सिनेमा में ‘3 ईडियट्स’ की रीमेक ‘नन्बन’ भी बेहद सफल रही थी, जिसमें थलापति विजय ने रेंचो का रोल निभाया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 150 करोड़ रुपये कमाए थे. (फोटो साभार: IMDb)

फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का खूब प्यार मिला. इसकी कॉमेडी, गाने और शानदार एक्टिंग ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया. यह फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि चीन और जापान जैसे देशों में भी बहुत पॉपुलर हुई. यह 2009 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन गई थी. विकीपीडिया की रिपोर्ट के अनसुार, 55 करोड़ में बनी फिल्म ने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की थी.(फोटो साभार: IMDb)

साल 2014 में आई फिल्म ‘2 स्टेट्स’ चेतन भगत के मशहूर उपन्यास पर बनी एक मजेदार रोमांटिक ड्रामा है. फिल्म की कहानी दो अलग-अलग राज्यों के लवर्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी शादी के लिए अपने परिवारों को मनाने की जद्दोजहद करते हैं. 45 करोड़ में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹175 करोड़ की शानदार कमाई की थी. यह अर्जुन कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई. (फोटो साभार: IMDb)

साल 2023 में आई फिल्म ’12th फेल’ मनोज कुमार शर्मा और श्रद्धा जोशी की असल ज़िंदगी पर बनी है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मनोज (विक्रांत मैसी) ने भीषण गरीबी और असफलताओं से लड़ते हुए आईपीएस (IPS) बनने का सपना पूरा किया. फिल्म अनुराग पाठक की इसी नाम की किताब पर बनी है. रिलीज होने के बाद इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का भरपूर प्यार मिला. महज 20 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 69 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सबको चौंका दिया. इतना ही नहीं, नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में भी इसे ‘बेस्ट फीचर फिल्म’ चुना गया और विक्रांत मैसी को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला.(फोटो साभार: IMDb)

