Protool

24 साल पुरानी वो डिजास्टर फिल्म, जिसमें काम करके आज भी पछता रहे अरशद वारसी, देखने तक की नहीं जुटा पाते हिम्मत

Last Updated:

राजकुमार कोहली के डायरेक्शन में बनी फिल्में दर्शकों का दिल जीत लिया करती थे. लेकिन 24 साल पहले उनकी एक ऐसी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. फिल्म में अरशद वारसी ने भी काम किया था. लेकिन उन्होंने अब तक ये फिल्म नहीं देखी है. जानें क्यों?

नई दिल्ली. साल 2002 में एक मल्टीस्टारर फिल्म रिलीज हुई थी. फिल्म में अरशद वारसी ने भी काम किया था. लेकिन उनका कहना है कि ये फिल्म उन्होंने मजबूर में की थी. यही वजह है कि 24 साल बाद भी वह इस फिल्म में काम करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं.

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो हैं साल 2002 में आई ‘जानी दुश्मन’. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी और फ्लॉप साबित हुई थी. हाल ही के एक इंटरव्यू में अरशद वारसी ने ‘जानी दुश्मन’ फिल्म को लेकर बताया कि उन्होंने ये फिल्म अब तक नहीं देखी है.

अरशद वारसी अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. ‘मुन्ना भाई’ सीरीज से लेकर ‘जॉली एलएलबी’ जैसी फिल्मों तक उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए, लेकिन जानी दुश्मन में काम करने के दिलचस्प किस्से का वह अक्सर जिक्र करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उनका कहना है कि ये उनके करियर की पहली ऐसी फिल्म है, जिसे देखने की वह 24 साल बाद भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं. ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे चर्चित डिजास्टर फिल्मों में गिनी जाती है. उन्होंने कहा कि मैंने डायरेक्टर से कहते थे कि “मुझे पहले मार दो”, ताकि उन्हें ज्यादा देर तक फिल्म में न रहना पड़े. लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी थी.

अरशद ने बताया था कि फिल्म की स्क्रिप्ट और शूटिंग के दौरान उन्हें समझ आ गया था कि ये किस तरह की फिल्म बन रही है. लेकिन उन्हें पैसे की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने ये फिल्म की थी. उन्होंने फिल्म में काम भी बेमन से किया था.

बात अगर फिल्म की स्टारकास्ट की करें तो फिल्म में सनी देओल, मनीषा कोइराला, अरमान कोहली, शरद अग्रवाल, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार समेत कई स्टार नजर आए थे, तो फिल्म छोड़ना भी आसान नहीं था.

Munna bhai chale

फिर ‘जानी दुश्मन’ में काम करने के बाद भी या उसके फ्लॉप होने के बाद भी अरशद के करियर पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा. लेकिन बाद में जब वह ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में सर्किट के रोल में नजर आए तो वह रातोंरात लोगों के फेवरेट बन गए.

इस फिल्म से जो सफलता उन्हें मिली, इसके बाद तो वह ज्यादातर हिट फिल्मों में ही नजर आए. आज वह बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं. अपने करियर में उन्होंने जो किरदार निभाए हैं, वह लोगों के जहन में बस चुके हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *