Protool

22 साल पहले आई वो फिल्म, पोस्टर देख लोगों ने बरसाए थे पत्थर, सीन देख थिएटर छोड़ भाग गए थे एक्ट्रेस के मां-बाप!

Last Updated:

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिन्हें लेकर खूब विवाद हुआ था. साल 2004 में भी सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म ने दस्तक दी थी, जिसके पोस्टर देख लोगों ने पत्थर बरसा दिए थे. फिल्म में अपनी बेटी के सीन देखकर तो हीरोइन के मां-बाप भी फिल्म बीचे में ही छोड़कर थिएटर से निकल गए थे.

नई दिल्ली. साल 2004 में सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म ने दस्तक दी थी, जिसमें एक अलग तरह की कहानी को पेश किया गया था.कई जगह इस फिल्म को लेकर खूब विवाद हुआ था. रिलीज के दौरान कई जगह तो पोस्टर देखते ही लोगों ने पथराव तक कर दिया था. फिल्म में नजर आई एक्ट्रेस अब एक्टिंग को अलविदा कहकर बिजनेसमैन संग घर बसा बैठी हैं.

Girlfriend

हम बात कर रहे हैं, मलाइका अरोड़ा खान की छोटो बहन अमृता अरोड़ा की. अपने करियर की शुरुआत में ही उन्होंने साल 2004 में आई फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ में काम किया था. इस फिल्म में कोई भी एक्ट्रेस काम करने को तैयार नहीं थी, लेकिन अमृता अरोड़ा ने इस फिल्म के लिए हामी दे दी थी.

Girlfriend

फिल्म में अमृता ने बहुत ही बोल्ड किरदार निभाया था. 22 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में बवाल मचाया दिया था. फिल्म को लेकर लोगों ने खूब विरोध किया था. क्योंकि फिल्म में समलैंगिक के रिश्ते की कहानी को बयां करने वाली है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Girlfriend

उस दौर में इस तरह की कहानी को लाना और वो भी इतने बोल्ड सीन्स के साथ आसान नहीं था. फिल्म को लेकर लोगों ने खूब बवाल काटा. इतना ही नहीं अमृता अरोड़ा के माता पिता तो फिल्म के कई सीन देखकर बीच में थिएटर छोड़कर भाग गए थे.

Girlfriend

फिल्म में उनके साथ ईशा कोप्पिकर नजर आई थीं. अमृता अरोड़ा और आशीष चौधरी स्टारर इस फिल्म ने समलैंगिक रिश्तों की कहानी दिखाई गई थी. फिल्म की कहानी तान्या नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे ईशा कोप्पिकर ने निभाया था. तान्या अपनी दोस्त सपना यानी अमृता अरोड़ा से बहुत अटैच्ड हैं.होती हैं, लेकिन ट्विस्ट तब आता है, जब वह राहुल नाम के लड़के से प्यार करने लगती है.

Girlfriend

फिल्म में रोमांस, सस्पेंस और इमोशनल ड्रामा सब कुछ देखने को मिला था. फिर इस तरह की फिल्में बनती भी नहीं थी, तो लोगों में गर्लफ्रेंड’ को लेकर क्रेज भी ज्यादा था. लेकिन फिल्म में मौजूद बोल्ड सीन की वजह से फिल्म को लेकर खूब विरोध किया गया था.

Girlfriend

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने भी फिल्म पर जमकर आरोप लगाए थे कि इस तरह की फिल्में भारतीय संस्कृति को बर्बाद कर देंगी.रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने ओपिनंग डे में 41 लाख रुपये की कमाई की थी और इसका लाइफटाइम कमाई तकरीबन 6 करोड़ रुपये बताई गई थी.

Amrita Arora, Malaika Arora

ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. मुंबई और इंदौर जैसे शहरों में सिनेमाघरों में तोड़फोड़ की खबरें भी सामने आई थीं.कई साल बाद अमृता अरोड़ा जब करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में आईं तो उन्होंने कहा था कि कभी ऐसा मौका मिला तो वह इस फिल्म कको अपनी जिंदगी से बदलना चाहेंगी.उन्होंने कहा था कि फिल्म को गलत तरीके से पेश किया गया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *