Last Updated:
साल 2007 में रिलीज हुई इम्तियाज अली की फिल्म ‘जब वी मेट’ आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा रोमांटिक फिल्मों में गिनी जाती है. शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी ने पर्दे पर ऐसा जादू बिखेरा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. इस फिल्म ने रोमांटिक फिल्मों के लिए इंडस्ट्री में एक नया रास्ता खोला. ‘जब वी मेट’ में करीना और शाहिद कपूर का शानदार रोमांस देखने को मिला था. इस फिल्म के दौरान दोनों रियल लाइफ कपल थे.

नई दिल्ली. साल 2007 में करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था. इसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी. फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर और करीना कपूर असल जिंदगी में भी डेट कर रहे थे.

कपल की डेटिंग से जुड़ा फिल्म का एक दिलचस्प किस्सा भी है. इसके सेट पर दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था. इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर ने लीड रोल अदा किया था. लेकिन शाहिद इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे. इम्तियाज अली ने ‘जब वी मेट’ के लिए बॉबी देओल को अप्रोच किया था.

बॉबी देओल ‘जब वी मेट’ के लिए पहली पसंद थे, लेकिन आखिरी वक्त पर उन्हें रिप्लेस कर दिया गया. बॉबी ने हाल ही में इस फिल्म के बारे में बात की. फिल्म से रिप्लेस किए जाने के बाद बॉबी देओल का दर्द छलका.
Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्टर ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा उन्हें फिल्म के सेट पर उनके अपनों ने ही धोखा दिया था. उनकी दोस्त करीना कपूर ने फिल्म से उनका पत्ता कांट कर उस वक्त अपने बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर को फिल्म में एंट्री दिलाई.

बॉबी देओल ने फिल्म से रिप्लेस किए जाने के बारे में कहा कि उस वक्त उनके सितारे गर्दिश में थे और उन्हें काम नहीं मिल रहा था. न ही वो उतने पॉपुलर थे कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर पातीं. ऐसे में बॉबी देओल की दोस्त करीना कपूर के कहने पर मेकर्स ने उन्हें रिप्लेस कर दिया.

फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी है. इस फिल्म के एक सीन में डिजाइनर ने ही अहम किरदार अदा किया था. इस एक सीन के लिए मेकर्स को एक्टर की तलाश थी लेकिन जब उन्हें कोई एक्टर नहीं मिला तो उन्होंने सीन में सेट डिजाइनर को कास्ट किया.

ये किस्सा फिल्म ‘जब वी मेट’ के शिमला शेड्यूल का है. इस फिल्म का एक सीन शिमला में शूट हो रहा था जिसके लिए टीम को एक्टर्स की तलाश थी, लेकिन ठंड और खराब मौसम की वजह से कोई एक्टर शिमला नहीं पहुंच पा रहा था. शिमला में एक्टर्स न मिल पाने के बाद सेट डिजाइनर ने ही रोल प्ले किया था.

‘जब वी मेट’ का वो रतलाम वाला सीन तो आपको याद ही होगा. इस सीन में होटल पर जो मैनेजर मौजूद रहता है वो सेट डिजाइनर था जिसने एक्टर न मिलने के बाद ये रोल अदा किया था. इस कुछ मिनट के सीन ने एक्टर को खूब लोकप्रियता दिलाई थी. ये सीन फिल्म में काफी अहम था. इसको काफी पसंद किया गया था.

‘जब वी मेट’ बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में शुमार है. इम्तियाज अली की इस रोमांटिक फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. ‘जब वी मेट’ करीना कपूर और शाहिद कपूर के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शुमार है.

