Last Updated:
200 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस ने सरकारी गवाह बनने की याचिका दायर की थी. लेकिन ईडी ने कोर्ट में जैकलीन की इस याचिका का विरोध किया है. ईडी ने कोर्ट में जैकलीन बनने की मांग का कोर्ट में विरोध किया. ईडी ने कहा उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज को झटका. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @jacquelienefernandez)
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगा बड़ा झटका लगा है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में जैकलीन की सरकारी गवाह (Approver) बनने की मांग का विरोध किया है. दिल्ली की अदालत में ईडी ने कहा कि जैकलीन का पिछला आचरण सवालों के घेरे में रहा है. ईडी ने कोर्ट को बताया कि जैकलीन के खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं. इसके साथ ही ईडी ने मामले में विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय भी मांगा है.
इससे पहले, 17 अप्रैल को जैकलीन फर्नांडिस के वकील ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में एक याचिका दायर की थी और बताया था कि जैकलीन सरकारी गवाह बनना चाहती हैं, जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले को लेकर ईडी को नोटिस जारी किया था.
जैकलीन फर्नांडिस का यह कदम हाई-प्रोफाइल केस में उनके रुख में बड़ा बदलाव माना जा रहा था. यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब कुछ महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द करने से इनकार कर दिया था, जिससे केस की सुनवाई जारी रही.
क्या है मामला?
यह मामला सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है, जिस पर 200 करोड़ रुपये की रंगदारी का रैकेट चलाने का आरोप है. उसने कथित तौर पर कई हाई-प्रोफाइल लोगों को ठगा, जिसमें पूर्व रैनबैक्सी प्रमोटर्स का परिवार भी शामिल है. प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी बनाया है. ईडी का आरोप है कि जैकलीन को सुकेश से करोड़ों रुपये के महंगे तोहफे मिले, जो अपराध की कमाई से खरीदे गए थे.
जैकलीन फर्नांडिस को नहीं थी इललीगत सोर्सेज की जानकारी
जैकलीन फर्नांडिस लगातार किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार करती रही हैं. उनका कहना है कि उन्हें इन गिफ्ट्स के अवैध स्रोत की जानकारी नहीं थी. बीते कुछ सालों में इस केस में कई मोड़ आए हैं. ईडी ने एक्ट्रेस से कई बार पूछताछ की, केस खत्म करने के लिए कानूनी चुनौतियां दी गईं और सुकेश के दावों व जेल से लिखे गए पत्रों के चलते यह मामला लगातार चर्चा में रहा.
जैकलीन फर्नांडिस की गवाही अहम
अब जब जैकलीन फर्नांडिस सरकारी गवाह बनने की कोशिश कर रही हैं, तो उनकी गवाही जांच में अहम साबित हो सकती है. इससे कथित फाइनेंशियल नेटवर्क और केस से जुड़े लोगों की भूमिका पर और रोशनी पड़ सकती है.
About the Author

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें

