Last Updated:
साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘सोल्जर’ प्रीति जिंटा के करियर की उन फिल्मों में गिनी जाती है, जिसने उन्हें बॉलीवुड में मजबूत पहचान दिलाई. अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म से बॉबी देओल एक्शन हीरो बने थे.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा भले ही अब फिल्मों से दूर हैं. लेकिन एक वक्त वह मेकर्स की पहली पसंद बनी हुई थी. साल 1998 में आई उनकी पहली बतौर लीड हीरोइन वाली फिल्म ‘सोल्जर’ ने तो तहलका ही मचा दिया था.

प्रीति की इस फिल्म को रिलीज के बाद दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और यह उस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई.‘सोल्जर’ उस दौर में आई थी, जब बॉलीवुड में फैमिली ड्रामा और रोमांटिक फिल्मों का दबदबा था.

ऐसे में सस्पेंस, एक्शन और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म ने दर्शकों को कुछ अलग देखने का मौका दिया. फिल्म की कहानी बदले, धोखे और फैमिली ड्रामा के इर्द-गिर्द घूमती थी. यही वजह रही कि इसकी कहानी ने ऑडियंस को आखिर तक बांधे रखा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म में बॉबी देओल ने एक ऐसे बेटे का किरदार निभाया था, जो अपने पिता के साथ हुए अन्याय का बदला लेने निकलता है. वहीं प्रीति जिंटा ने अपनी मासूमियत, स्क्रीन प्रेजेंस और एनर्जी से दर्शकों का दिल जीत लिया.

बॉबी के करियर का ये शुरुआती दौर था और ‘सोल्जर’ ने उनकी लोकप्रियता में बड़ा इजाफा किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सोल्जर’ का बजट करीब 7 करोड़ रुपये था. उस दौर के हिसाब से यह एक अच्छी-खासी रकम मानी जाती थी.

फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. भारत में लगभग 21 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 35 करोड़ रुपये तक पहुंचा था.

कमाई के लिहाज से फिल्म ने अपने बजट से कई गुना ज्यादा बिजनेस किया. यही वजह है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स ने इसे ब्लॉकबस्टर घोषित किया था. 1998 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में भी इसका नाम शामिल रहा.

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी और सस्पेंस था. अब्बास-मस्तान अपनी ट्विस्ट और थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और ‘सोल्जर’ में भी उन्होंने वही फॉर्मूला अपनाया. फिल्म में लगातार आने वाले ट्विस्ट दर्शकों को सीट से बांधे रखते थे.इसके अलावा फिल्म का म्यूजिक भी सुपरहिट रहा. ‘महफिल में बार-बार’, ‘तेरा रंग बल्ले बल्ले’ और ‘मेरे दिल जिगर से’ जैसे गाने आज भी पसंद किए जाते हैं. म्यूजिक ने फिल्म को हिट कराने में अहम भूमिका निभाई थी.

