Last Updated:
1998 के चर्चित ब्लैकबक शिकार मामले की गूंज एक बार फिर सुनाई देने लगी है. इस बार वजह कोई अदालत नहीं, बल्कि ‘काला हिरण’ नाम की एक प्रस्तावित फिल्म है. खबर है कि फिल्म की कहानी को लेकर अभिनेता सलमान खान ने कड़ा रुख अपनाया है और मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजा है. सुपरस्टार का दावा है कि यह प्रोजेक्ट उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है और एक संवेदनशील कानूनी मामले को गलत तरीके से पेश कर सकता है. यही वजह है कि उन्होंने फिल्म के निर्माण और प्रचार पर रोक लगाने के साथ-साथ बिना शर्त लिखित माफी की भी मांग की है. अब सबकी नजरें मेकर्स की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हैं.
‘काला हिरण’ का निर्माण अमित जानी कर रहे हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान एक बार फिर कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में हैं. इस बार मामला उस प्रस्तावित फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़ा है, जिसे कथित तौर पर सुपरस्टार के चर्चित ब्लैकबक (काला हिरण) शिकार मामले से प्रेरित बताया जा रहा है. इस फिल्म को लेकर सलमान खान की ओर से कड़ा रुख अपनाया गया है. सलमान की तरफ से जारी लीगल नोटिस में फिल्म को उनकी ब्लैकबक हंटिंग केस से प्रेरित बताया गया है और इसे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला करार दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, सलमान खान की तरफ से लॉ फर्म डीएसके लीगल ने कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को कानूनी नोटिस भेजा है. 24 अप्रैल 2026 को जारी इस नोटिस में फिल्म के विकास, निर्माण और प्रचार-प्रसार को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की गई है. इसके साथ ही मेकर्स से बिना शर्त लिखित माफी मांगने को भी कहा गया है.
नोटिस में क्या कहा?
नोटिस में आरोप लगाया गया है कि फिल्म ‘काला हिरण’ सलमान खान के ब्लैकबक शिकार मामले पर आधारित है. यह मामला राजस्थान के जोधपुर में 1998 में हुआ था, जिसमें सलमान खान पर वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत मुकदमा चल रहा है. नोटिस में कहा गया है कि इस फिल्म से सलमान खान की पब्लिक इमेज को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है, साथ ही चल रही न्यायिक प्रक्रिया में दखलंदाजी हो सकती है.
मानहानि की होनाी कार्रवाई
लीगल नोटिस में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म से सलमान खान के पर्सनालिटी राइट्स का उल्लंघन हो रहा है. नोटिस में स्पष्ट रूप से लिखा है कि बिना अनुमति के किसी व्यक्ति की जिंदगी की घटनाओं पर आधारित फिल्म बनाना अवैध है. सलमान खान के वकीलों ने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म के मेकर्स ने नोटिस की अनदेखी की तो उनके खिलाफ डिफेमेशन और डैमेजेस के लिए कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे सलमान खान
सलमान खान इस समय कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं. जल्द उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ रिलीज होने वाली है. सलमान ने पहले भी अपनी जिंदगी पर बिना अनुमति के किसी भी प्रोजेक्ट बनाने का विरोध किया है. ब्लैकबक केस अभी भी कोर्ट में लंबित है और सलमान खान लगातार कोर्ट में पेशी पर जाते रहते हैं.
20 जून को आने वाला है ‘काला हिरण’ टीजर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘काला हिरण’ का निर्माण अमित जानी कर रहे हैं और इसे भारत एस. श्रीनाटे द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है. फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के संभल, मुरादाबाद समेत कई जगहों पर हुई है. फिल्म निर्माताओं ने 20 जून 2026 को टीजर रिलीज करने की घोषणा की थी. लेकिन सलमान खान की कानूनी चुनौती के बाद अब फिल्म की रिलीज पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं.
1998 से चल रहा है केस
आपको बता दें कि 1998 में सलमान खान, सैफ अली खान और तब्बू पर जोधपुर के कुम्भलगढ़ वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में ब्लैकबक शिकार का आरोप लगा था. इस मामले में कई सालों से सुनवाई चल रही है. सलमान खान ने हमेशा इन आरोपों से इनकार किया है.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें

