मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘द साइलेंट सेवियर गवर्नर’ टीजर रिलीज किया गया है. यह बेहद दिलचस्प और आंखें खोलने वाला है. ‘द साइलेंट सेवियर गवर्नर’ सच्ची घटनाओं पर आधारित है और 1990 के दशक में भारत के सबसे बड़े आर्थिक संकट (इकोनॉमिक मेल्टडाउन) की कहानी को सामने लाती है. उस वक्त देश आर्थिक संकट से जूझ रहा था और एक ऐसे गवर्नर की जरूरत थी, जो देश को आर्थिक स्थिति को पटरी पर ला सके. फिल्म में मनोज के दमदार डायलॉग्स हैं. इसमें मनोज एक आरबीएल (राष्ट्रीय बैंक ऑफ इंडिया) गवर्नर के रोल में हैं. फिल्म में अदा शर्मा भी अहम रोल में हैं. यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है और चिन्मय मांडलेकर ने डायरेक्ट किया है. अमित त्रिवेदी ने म्युजिक दिया है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

