Last Updated:
अजय देवगन बॉलीवुड के उन सितारों में गिने जाते हैं, जिन्होंने एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और थ्रिलर—हर तरह की फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है. खास बात यह है कि उनके करियर की कई बड़ी हिट फिल्में साउथ इंडियन या विदेशी फिल्मों की रीमेक रही हैं. लेकिन अजय देवगन ने इन फिल्मों को सिर्फ कॉपी नहीं किया, बल्कि अपने अंदाज और दमदार एक्टिंग से उन्हें हिंदी दर्शकों के लिए खास बना दिया.

फिल्म ‘दृश्यम’ का पोस्टर.
मुंबई. अजय देवगन ने एक-दो नहीं बल्कि 12 रीमेक फिल्मों में काम किया है. ये सभी उनका स्टारडम बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं. उनकी सबसे चर्चित रीमेक फिल्मों में ‘सिंघम’ और ‘दृश्यम’ का नाम सबसे पहले आता है. ‘दृश्यम’ मलयालम फिल्म की रीमेक थी, जिसमें उन्होंने विजय सालगांवकर का किरदार निभाया. एक आम आदमी अपने परिवार को बचाने के लिए किस तरह पुलिस और कानून को मात देता है, यह कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आई. फिल्म की सफलता इतनी बड़ी रही कि इसका दूसरा पार्ट भी सुपरहिट साबित हुआ. अब इसका तीसरा पार्ट आने वाला
‘सिंघम’ भी सूर्या स्टारर तमिल फिल्म ‘सिंघम’ की रीमेक थी. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अजय देवगन को ‘सिंघम’ जैसी दमदार पहचान दी. फिल्म के डायलॉग, एक्शन और अजय का पुलिस ऑफिसर वाला अंदाज आज भी फैंस के बीच लोकप्रिय है. यही फिल्म आगे चलकर एक बड़े कॉप यूनिवर्स की शुरुआत बनी.
अजय देवगन की ‘सिंघम’ का पोस्टर.
‘भोला’ भी तमिल सुपरहिट ‘कैथी’ का रीमेक है. इस फिल्म में अजय देवगन ने सिर्फ अभिनय ही नहीं किया, बल्कि निर्देशन भी संभाला. फिल्म में जबरदस्त एक्शन और इमोशनल एंगल देखने को मिला. हालांकि इसे तमिल फिल्म जितनी बड़ी सफलता नहीं मिली, लेकिन अजय के एक्शन अवतार की तारीफ जरूर हुई.
‘भोला’ से अजय देवगन का दमदार लुक.
एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘हिम्मतवाला’ में किया जीतेंद्र को कॉपी
कॉमेडी और रोमांस के क्षेत्र में भी अजय देवगन ने रीमेक फिल्मों में काम किया है. 2012 में आई ‘सन ऑफ सरदार’ तेलुगू फिल्म मर्यादा रमन्ना की रीमेक है. 2006 की ‘गोलमाल’ मलयालम फिल्म ‘कक्काकुइल’ का रीमेक है. 2008 में आई ‘गोलमाल रिटर्न्स’ मराठी फिल्म ‘फेका फेकी का रीमेक’ है. साल 2013 में आई हिम्मतवाला 1981 में आई ‘ओरुकी मोनागाडु’ का रीमेक है. इसके 2 साल बाद 1983 में आई ने भी इसके रीमेक ‘हिम्मतवाला’ में जीतेंद्र ने लीड रोल प्ले किया था. यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई.
विदेशी फिल्मों के रीमेक है अजय देवगन की ये मूवीज
इनके अलावा, अजय देवगन की हॉरर थ्रिलर ‘शैतान’ भी गुजराती फिल्म ‘वश’ का रीमेक है. ‘मैं ऐसा ही हूं’, थैंक गॉड, सन ऑफ सरदार 2, ‘कयामतः सिटी अंडर थ्रेट’ और ‘प्यार तो होना ही था’ विदेशी फिल्मों के रीमेक या एडेप्श हैं. अजय देवगन की खासियत यह है कि वे रीमेक फिल्मों में भी अपने किरदार को पूरी गंभीरता और अलग पहचान देते हैं. यही वजह है कि उनकी कई रीमेक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं. वे सिर्फ साउथ फिल्मों की कहानी को हिंदी में पेश नहीं करते, बल्कि उसमें बॉलीवुड का मसाला, इमोशन और स्टार पावर जोड़ देते हैं.
About the Author

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें

