Protool

1 एक्शन, तो दूसरी हॉरर ड्रामा, कॉमेडी से भरी ये मूवी, एक दिन में रिलीज हुई 7 फिल्में, फैमिली संग करे एन्जॉय

Last Updated:

ऑडियंस के लिए इस वीकेंड कई धमाकेदार और बड़े स्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं. यहां हम आपको इस हफ्ते रिलीज होने वाली 7 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं. इनमें से एक कॉमेडी और दूसरी एक्शन ड्रामा फिल्में भी शामिल हैं.

Suriya Movie

बॉक्स ऑफिस पर 7 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं. इनमें से 2 मच अवेटेड फिल्में हैं. तृषा कृष्णनन और सूर्या की फिल्म पहले 14 मई को रिलीज होनी थी, लेकिन आखिरी समय में फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया. ऑडियंस इस वीकेंड इन 7 फिल्मों को फैमिली और दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. (फिल्म पोस्टर)

Ayushmann pati patni-

पति पत्नी और वो दो: यह फिल्म 2019 की ‘पति पत्नी और वो’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है. आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह स्टारर यह फिल्म क्लासिक सिचुएशनल कॉमेडी है. फिल्म 15 मई को रिलीज हुई. इसे भी क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यूज मिले. (फिल्म पोस्टर)

Akhiri sawal

आखिरी सवाल: नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक अभिजीत मोहन वरंग की इस फिल्म की कहानी एक प्रोफेसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे उसके छात्र ने पक्षपात का आरोप लगाया है क्योंकि उसने छात्र की आरएसएस थीसिस को रिजेक्ट कर दिया. संजय दत्त, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिशा चौधरी, अमित साध और नीतू चंद्रा स्टारर यह फिल्म 15 मई को थिएटर में रिलीज हुई. (फिल्म पोस्टर)

Add News18 as
Preferred Source on Google

IIZ

आईआईजेड: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ज़ॉम्बीज: यह हॉरर-कॉमेडी एक प्रतिष्ठित भारतीय इंजीनियरिंग कैंपस में अचानक हुए ज़ॉम्बी आउटब्रेक के इर्द-गिर्द घूमती है. अलोक कुमार द्विवेदी और गगनजीत सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मोहन कपूर, रंजन राज, शिवानी पालीवाल, शंतनु अनाम और जेसी लेवर मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 15 मई को थिएटर में रिलीज होगी. (फिल्म पोस्टर)

Suriya Movie karuppu

करुप्पु: सूर्या, तृषा कृष्णन और आरजे बालाजी स्टारर ‘करुप्पु’ एक तमिल एक्शन फिल्म है, जिसे आरजे बालाजी ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म 15 मई को थिएटर में रिलीज हो हुई है. ऑडियंस और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं. (फिल्म पोस्टर)

Vadhala

वधाला: जगपति बेबी, लया और ऋतिका श्रीनिवास स्टारर यह तेलुगू थ्रिलर एक छात्रा की डॉक्टर के प्रति अस्वस्थ जुनून को दिखाती है, जिसे वह अपने दिवंगत पिता जैसा मानती है. यह फिल्म 14 मई को थिएटर में रिलीज हो चुकी है. (फिल्म पोस्टर)

Shivam Shivam

शिवम शिवम: द 1989 फाइल केस: लंका में सेट इस तेलुगू फिल्म में दिनेश कुमार कधंबला, अंसु पोंचेन और वेमुलुरी राजशेखर नजर आएंगे. कहानी एक गांव की है, जहां अत्याचार और हिंसा आजादी की सोच को चुनौती देते हैं. फिल्म 15 मई को रिलीज होगी. (फिल्म पोस्टर)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *