Protool

‘हॉन्टेड 2’ ने ‘मैं वापस आऊंगा’ को चटाई धूल, ‘भारत भाग्य विधाता’ भी हुई पस्त, लाखों में सिमटा ‘गवर्नर’ का कलेक्शन

Last Updated:

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 2: इकोज ऑफ द पास्ट’ ने कम बज और बिना किसी बड़े स्टार्स के बावजूद ओपनिंग डे पर बाजी मार ली है. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में पहले से मौजूद बड़े धुरंधरों को पछाड़ते हुए सबसे शानदार शुरुआत की है. वहीं दूसरी तरफ, बेहतरीन स्टार कास्ट और अच्छे रिव्यूज के बावजूद इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ और कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ की धीमी कमाई के साथ शुरुआत हुई. मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ के पहले दिन का कलेक्शन लाखों में सिमट गया.

Haunted 2 Box Office Collection Day 1, Main Vaapas Aaunga Opening Day Business, Bharat Bhhagya Viddhaata Collection, Manoj Bajpayee Governor Day 1 Numbers, Vikram Bhatt Beats Kangana Ranaut, हॉन्टेड 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1, मैं वापस आऊंगा ओपनिंग डे कमाई, भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, मनोज बाजपेयी गवर्नर कलेक्शन, विक्रम भट्ट हॉन्टेड 2 बॉक्स ऑफिस

नई दिल्ली. इस शुक्रवार यानी 12 जून को सिनेमाघरों में चार बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं. इस लिस्ट में ‘हॉन्टेड 2’, ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘गवर्नर’ शामिल हैं, लेकिन हैरानी वाली बात है कि विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ने ओपनिंग डे पर बाजी मार ली है. ‘हॉन्टेड 2’ ने कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ और मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ जैसी बड़ी फिल्मों को पछड़ाते हुए सबसे ज्यादा ओपनिंग दर्ज की है.

Haunted 2 Box Office Collection Day 1, Main Vaapas Aaunga Opening Day Business, Bharat Bhhagya Viddhaata Collection, Manoj Bajpayee Governor Day 1 Numbers, Vikram Bhatt Beats Kangana Ranaut, हॉन्टेड 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1, मैं वापस आऊंगा ओपनिंग डे कमाई, भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, मनोज बाजपेयी गवर्नर कलेक्शन, विक्रम भट्ट हॉन्टेड 2 बॉक्स ऑफिस

विक्रम भट्ट की फिल्म ‘हॉन्टेड 2: इकोज ऑफ द पास्ट’ इस शुक्रवार को रिलीज हुईं बाकी तीनों बड़ी फिल्मों पर भारी पड़ी है और सबसे ज्यादा ओपनिंग ली है. बॉक्स ऑफिस वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, देशभर के 2907 शोज और 15.4 फीसदी की ऑक्यूपेंसी के साथ ‘हॉन्टेड 2’ ने भारत में पहले दिन 2.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जबकि इसका ग्रोस कलेक्शन 2.95 करोड़ रहा.

Haunted 2 Box Office Collection Day 1, Main Vaapas Aaunga Opening Day Business, Bharat Bhhagya Viddhaata Collection, Manoj Bajpayee Governor Day 1 Numbers, Vikram Bhatt Beats Kangana Ranaut, हॉन्टेड 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1, मैं वापस आऊंगा ओपनिंग डे कमाई, भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, मनोज बाजपेयी गवर्नर कलेक्शन, विक्रम भट्ट हॉन्टेड 2 बॉक्स ऑफिस

यह फिल्म दो भाषाओं में रिलीज की गई है. इसके हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाते हुए करीब 2.45 करोड़ का दमदार बिजनेस किया, वहीं तेलुगु वर्जन से फिल्म के खाते में 5 लाख आए हैं. इस हॉरर सीक्वल ने पहले ही दिन ही ‘भारत भाग्य विधाता’, ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘गवर्नर’ को पीछे छोड़ दिया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Haunted 2 Box Office Collection Day 1, Main Vaapas Aaunga Opening Day Business, Bharat Bhhagya Viddhaata Collection, Manoj Bajpayee Governor Day 1 Numbers, Vikram Bhatt Beats Kangana Ranaut, हॉन्टेड 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1, मैं वापस आऊंगा ओपनिंग डे कमाई, भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, मनोज बाजपेयी गवर्नर कलेक्शन, विक्रम भट्ट हॉन्टेड 2 बॉक्स ऑफिस

मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ लेकर आए हैं. इसमें दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी लीड किरदारों में हैं. इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं. हालांकि, अच्छे वर्ड ऑफ माउथ के बावजूद, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उस तरह की ओपनिंग नहीं मिल पाई जैसी उम्मीद की जा रही थी.

Haunted 2 Box Office Collection Day 1, Main Vaapas Aaunga Opening Day Business, Bharat Bhhagya Viddhaata Collection, Manoj Bajpayee Governor Day 1 Numbers, Vikram Bhatt Beats Kangana Ranaut, हॉन्टेड 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1, मैं वापस आऊंगा ओपनिंग डे कमाई, भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, मनोज बाजपेयी गवर्नर कलेक्शन, विक्रम भट्ट हॉन्टेड 2 बॉक्स ऑफिस

‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म एक 95 साल के बुजुर्ग की बेहद भावुक कर देने वाली कहानी बयां करती है, जो किसी भी तरह सरहद पार पाकिस्तान जाने की बेताबी में पैरालिसिस का शिकार हो जाता है. जब बुजुर्ग अपनी यादों और बेहोशी के बीच झूल रहा होता है, तब उसका पोता उनके टूटे-बिखरे किस्सों को जोड़कर विभाजन से पहले के बीते कल की कड़ियों को समझने की कोशिश करता है.

Haunted 2 Box Office Collection Day 1, Main Vaapas Aaunga Opening Day Business, Bharat Bhhagya Viddhaata Collection, Manoj Bajpayee Governor Day 1 Numbers, Vikram Bhatt Beats Kangana Ranaut, हॉन्टेड 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1, मैं वापस आऊंगा ओपनिंग डे कमाई, भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, मनोज बाजपेयी गवर्नर कलेक्शन, विक्रम भट्ट हॉन्टेड 2 बॉक्स ऑफिस

कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है. हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले हैं, लेकिन शुरुआती दिनों में यह दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने में नाकाम साबित हो रही है. इस धीमी शुरुआत के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के दम पर यह फिल्म वीकेंड में कोई कमाल दिखा पाती है या नहीं.

Haunted 2 Box Office Collection Day 1, Main Vaapas Aaunga Opening Day Business, Bharat Bhhagya Viddhaata Collection, Manoj Bajpayee Governor Day 1 Numbers, Vikram Bhatt Beats Kangana Ranaut, हॉन्टेड 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1, मैं वापस आऊंगा ओपनिंग डे कमाई, भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, मनोज बाजपेयी गवर्नर कलेक्शन, विक्रम भट्ट हॉन्टेड 2 बॉक्स ऑफिस

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘भारत भाग्य विधाता’ ने अपने पहले दिन देशभर के 2181 शोज से महज 1 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. पूरे दिन थिएटर्स में फिल्म की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 11 फीसदी के आसपास दर्ज की गई, जो कि उम्मीद से काफी कम है. अब देखना यह होगा कि शनिवार और रविवार की छुट्टी का फायदा इस फिल्म की कमाई को मिलता है या नहीं.

Haunted 2 Box Office Collection Day 1, Main Vaapas Aaunga Opening Day Business, Bharat Bhhagya Viddhaata Collection, Manoj Bajpayee Governor Day 1 Numbers, Vikram Bhatt Beats Kangana Ranaut, हॉन्टेड 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1, मैं वापस आऊंगा ओपनिंग डे कमाई, भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, मनोज बाजपेयी गवर्नर कलेक्शन, विक्रम भट्ट हॉन्टेड 2 बॉक्स ऑफिस

अब बात करते हैं मनोज बाजपेयी की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘गवर्नर’ की. साल के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश के बीच 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. चिन्मय डी. मांडलेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 1991 के भारत के ऐतिहासिक आर्थिक संकट और देश को कंगाली से उबारने के लिए किए गए प्रयासों की कहानी को पर्दे पर लाती है. हर तरफ हो रही तारीफ और मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग के बावजूद पहले ही दिन इस फिल्म को अच्छी कमाई नहीं मिल पाई.

Haunted 2 Box Office Collection Day 1, Main Vaapas Aaunga Opening Day Business, Bharat Bhhagya Viddhaata Collection, Manoj Bajpayee Governor Day 1 Numbers, Vikram Bhatt Beats Kangana Ranaut, हॉन्टेड 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1, मैं वापस आऊंगा ओपनिंग डे कमाई, भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, मनोज बाजपेयी गवर्नर कलेक्शन, विक्रम भट्ट हॉन्टेड 2 बॉक्स ऑफिस

इस पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म ने भारत में अपने पहले दिन 90 लाख का नेट कलेक्शन किया है. देशभर के 1427 शोज में रिलीज हुई इस फिल्म के लिए अब वीकेंड का सफर बेहद अहम होने वाला है. मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि बेहतरीन वर्ड ऑफ माउथ के दम पर शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में एक अच्छी बढ़त देखने को मिलेगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *