Protool

‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज से पहले मृणाल ठाकुर का बड़ा ऐलान, अपकमिंग फिल्म को लेकर दिया बड़ा हिंट

Last Updated:

मृणाल ठाकुर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं. उन्होंने हाल ही में खुलासा किया है कि वह एक बहुत खास प्रोजेक्ट के लिए डबिंग कर रही हैं, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर डबिंग स्टूडियो से एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट को लेकर वह बेहद भावुक और उत्साहित हैं.

'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज से पहले मृणाल ठाकुर का बड़ा ऐलानZoom

मृणाल ठाकुर जल्द ही ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगी.

नई दिल्ली. मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहीं मृणाल ने हाल ही में अपने फैंस के साथ एक दिलचस्प अपडेट साझा किया है. उन्होंने खुलासा किया कि वह इन दिनों एक बहुत खास प्रोजेक्ट की डबिंग में व्यस्त हैं, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी.

मृणाल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर डबिंग स्टूडियो से एक छोटा वीडियो साझा किया, जिसमें वह उत्साह के साथ कहती नजर आईं, ‘ऑल राइट, लेट्स गो!’. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि वह एक बेहद खास प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं और इस सफर को लेकर काफी भावुक महसूस कर रही हैं. अभिनेत्री ने भगवान का आभार जताते हुए कहा कि वह जल्द ही इस नए प्रोजेक्ट से पर्दा उठाएंगी.

अगले हफ्ते रिलीज होगी ‘है जवानी तो इश्क होना है’

वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल जल्द ही निर्देशक डेविड धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगी. यह एक हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है, जिसकी कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे कई लड़कियों ने रिजेक्ट कर दिया होता है. अकेलेपन से जूझ रहे उसकी जिंदगी में अचानक ऐसे मोड़ आते हैं, जो सबकुछ बदल देते हैं.

मृणाल ठाकुर ने शेयर किया पोस्ट

मृणाल ठाकुर ने टीवी से की थी करियर की शुरुआत

मृणाल ठाकुर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी. ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे लोकप्रिय शो से घर-घर पहचान बनाने के बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया. साल 2018 में ‘लव सोनिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मृणाल ने बहुत कम समय में अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में अलग पहचान बना ली. ‘सुपर 30’, ‘बाटला हाउस’, ‘सीता रामम’ और ‘हाय नन्ना’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *