Protool

‘हम सब नाच रहे थे’, 26/11 अटैक के दौरान पार्टी कर रही थीं कंगना रनौत, आंतकी हमले की खबर मिलते ही उठाया बड़ा कदम

Last Updated:

कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर खबरों में बनी हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की रात से जुड़ी एक याद साझा करते हुए बताया कि जब यह हमला हुआ था, तब वो एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी के घर एक पार्टी में मौजूद थीं. कंगना के अनुसार, उस दौरान निर्देशक महेश भट्ट वहां पहुंचे और उन्होंने सभी को टीवी चालू करने के लिए कहा. तभी पहली बार उन्हें मुंबई पर हुए आतंकी हमले की जानकारी मिली. अब एक्ट्रेस इस हमले पर बनी फिल्म लेकर आ रही हैं.

'हम सब नाच रहे थे', 26/11 अटैक के दौरान पार्टी कर रही थीं कंगना रनौतZoom

कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को रिलीज होने वाली है.

नई दिल्ली.  मुंबई पर हुए 26/11 आतंकी हमलों को देश आज भी भूल नहीं पाया है. इस दर्दनाक घटना ने न सिर्फ मुंबई, बल्कि पूरे भारत को झकझोर दिया था. अब इस हमले से प्रेरित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के जरिए उन गुमनाम नायक और नायिकाओं की कहानी बड़े पर्दे पर दिखाई जाने वाली है, जिन्होंने खतरे के बीच भी अपने कर्तव्य को निभाया. फिल्म में एक नर्स का किरदार निभा रहीं कंगना रनौत ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान 26/11 आतंकी हमले से जुड़ी अपनी भयानक याद शेयर की.

कंगना ने बताया कि जब 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर आतंकवादी हमला हुआ, तब उन्हें इस घटना की जानकारी सबसे पहले निर्देशक महेश भट्ट से मिली थी. उस समय वह कुछ अन्य कलाकारों और दोस्तों के साथ एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी के नए घर में आयोजित एक पार्टी में मौजूद थीं. माहौल पूरी तरह खुशियों और मस्ती से भरा हुआ था, लेकिन कुछ ही मिनटों में सब कुछ बदल गया.

हमले के दौरान पार्टी कर रही थीं कंगना रनौत

एक्ट्रेस के अनुसार, पार्टी के दौरान अचानक महेश भट्ट वहां पहुंचे और उन्होंने सभी से टीवी चालू करने को कहा. शुरुआत में किसी को समझ नहीं आया कि आखिर क्या हुआ है. सभी लोग म्यूजिक में मग्न थे और बातचीत में व्यस्त थे, लेकिन महेश भट्ट लगातार न्यूज चैनलों पर नजर बनाए हुए थे. तभी टीवी स्क्रीन पर मुंबई में चल रहे हमलों की तस्वीरें दिखाई देने लगीं. धीरे-धीरे सभी को एहसास हुआ कि शहर एक बड़े संकट का सामना कर रहा है.

महेश भट्ट ने दी थी अटैक की जानकारी

कंगना ने बताया कि उस रात महेश भट्ट ने सभी को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी थी. कंगना बताती हैं कि उन लोगों ने डायरेक्टर से पूछा कि उन्हें पार्टी जारी रखनी चाहिए या अपने-अपने घर चले जाना चाहिए. इसपर डायरेक्टर ने सबको घर पर ही रहने की सलाह दी. हालात की गंभीरता को देखते हुए पार्टी में मौजूद लगभग 20 से 25 लोग वहीं रुक गए. कंगना का कहना है कि अगर महेश भट्ट उन्हें समय रहते आगाह नहीं करते, तो शायद उन्हें काफी देर तक हमले की जानकारी ही नहीं मिलती.

26/11 हमले पर बेस्ड है ‘भारत भाग्य विधाता’

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ इसी ट्रेजेडी के एक कम चर्चित पहलू को सामने लाती है. यह कहानी उन नर्सों और अस्पताल कर्मचारियों पर केंद्रित है, जिन्होंने हमलों के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों और आम लोगों की मदद की थी. कंगना का कहना है कि इस किरदार ने उन्हें उन लोगों के जीवन को करीब से समझने का मौका दिया, जो बिना किसी पहचान या सम्मान की उम्मीद के समाज की सेवा करते हैं.

एक्ट्रेस ने स्वीकार किया कि फिल्म की कहानी पढ़ते समय वह भावुक हो गई थीं. उनके मुताबिक, इस भूमिका ने उन्हें यह महसूस कराया कि असली जिंदगी के नायक अक्सर कैमरों और सुर्खियों से दूर रहते हैं. कंगना को उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को न सिर्फ 26/11 की याद दिलाएगी, बल्कि उन गुमनाम हीरोज के प्रति सम्मान भी जगाएगी, जिनकी बहादुरी को इतिहास में उतनी जगह नहीं मिली, जितनी मिलनी चाहिए थी.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *