Protool

‘हमने इतने पैसे उठा लिए थे…’, जब अमिताभ बच्चन की वजह से टीनू आनंद के गले का फांस बन गई थी ‘शहंशाह’

निर्देशक और सिंगर टीनू आनंद इन दिनों अपने एक पुराने इंटरव्यू को लेकर चर्चा में है. इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फिल्म शहंशाह और अमिताभ बच्चन से जुड़ी कई किस्सों का खुलासा किया, जो मजेदार और दिलचस्प है. फिल्म बनाने के समय वो पल उनके लिए जितना खराब हो गया था, उसका अंत उनके लिए उतना ही खास रहा, जिसे वो कभी भूल नहीं सकते. 

फिल्म के समय टीनू को हुई मुश्किलें 

बॉलीवुड बबल से बातचीत में जब उनसे शहंशाह फिल्म में आई  दिक्कतों के बारे में पूछा गया, तब टीनू आनंद ने कहा, ‘शहंशाह की मेन प्रॉब्लम थी कि फिल्म शुरू नहीं हो रही थी. अमिताभ बच्चन का एक्सिडेंट हो गया था और हमने पैसे बहुत उठाए हुए थे. जिस दिन उनका एक्सीडेंट हुआ उसके दो हफ्ते के बाद में अनाउंसमेंट आ गई कि इनकी तबीयत इतनी खराब हो गई है कि अब वो शायद फिल्मों में काम ही नहीं करेंगे और हमारी पिक्चर शुरू हो गई थी. हमने फाइनेंसियल से पैसे उठा लिए थे और ये बहुत वर्स्ट चीज थी. आपको फाइनेंस मिला है, उसका मीटर चालू हो गया, तो खबर ये मिलती है कि अमिताभ बच्चन जो आपका मेन हीरो है जिसकी वजह से आपको पैसे दिए गए हैं. वो तो है नहीं आपके पिक्चर में. काम ही छोड़ रहा है. सब मेरे दरवाजे के बाहर थे और ये समय मेरे लिए सबसे ज्यादा खराब था.’ 

आगे टीनू आनंद ने कहा, ‘इन सभी प्रॉब्लम के बाद अमिताभ बच्चन वापस आए. मैं उनसे मिला क्योंकि खबर मुझे मिली कि अमित जी ने आपको बुलाया है. वहां पर मैंने उनको एक डायलॉग मारा था, लंच ब्रेक हो गया था तो तीन थालियां लग गई थी. उन्होंने बोला खाना खाओ. सर ने खाना शुरू किया, लेकिन देखा मैं खा नहीं रहा हूं. फिर उन्होंने पूछा क्या हुआ खा क्यों नहीं रहे हो तुम? तब मैंने कहा कि सर आप मेरी जान ले लीजिए. मेरी भूख मिट जाएगी. आपकी मुश्किल आसान हो जाएगी. तभी वो कहते है कि मेरी बातचीत हुई है बंटी से और जैसे ही मैं पिक्चर शुरू करूंगा कोई भी, तुम्हारी पिक्चर पहले करूंगा. इसी खुशी में मैं नाचता हुआ टैक्सी से गया था.’

ये भी पढ़ें: तारा सुतारिया ही नहीं, अनन्या पांडे समेत इन एक्ट्रेसेस संग भी रही आदित्य रॉय कपूर की डेटिंग की चर्चा

कैसी थी फिल्म? 

बता दें कि शहंशाह साल 1988 में रिलीज हुई थी और इसे टीनू आनंद ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में अमिताभ बच्चन, मीनाक्षी शेषाद्रि, अमरीश पुरी और प्राण जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे. इसकी कहानी एक ईमानदार पुलिस अफसर और रात में न्याय करने वाले शहंशाह के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म अपने डायलॉग्स और अमिताभ के दमदार किरदार के लिए खूब पसंद की गई. रिलीज के बाद यह बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और आज भी इसे बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में गिना जाता है.

ये भी पढ़ें: Sunday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का कब्ज़ा, ‘पैट्रियट’ ने ‘भूत बंगला’ को पछाड़ा, जानिए संडे कलेक्शन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *