Protool

हबीबा जाफरी ठगी केस में आया नया मोड़, 1 BMC अफसर पर गिरी गाज, हुआ सस्पेंड

Last Updated:

एक्टर जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी के साथ 16.24 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है. इस केस में अब नया मोड़ आ गया है. बीएमसी ने मामले में कार्यवाई करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर महेश पाटिल को सस्पेंड कर दिया है. सस्पेंशन के बाद से वो फरार हैं.

  हबीबा जाफरी ठगी केस में आया नया मोड़, 1 BMC अफसर पर गिरी गाजZoom

जावेद जाफरी की पत्नी के साथ धोखाधड़ी हुई है.

नई दिल्ली. एक्टर जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी से 16.24 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल (Cell) ने कारोबारी निशित पटेल को गिरफ्तार कर लिया था. अब इस ठगी मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने अपने असिस्टेंट कमिश्नर महेश पाटिल को एक कथित धोखाधड़ी मामले में निलंबित कर दिया है. मामले के सामने आने के बाद महेश पाटिल कथित तौर पर लापता बताए जा रहे हैं, जिसके चलते जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, महेश पाटिल मुंबई के के-नॉर्थ वार्ड में तैनात थे. आरोप है कि उन्होंने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी को एक रियल एस्टेट रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट में भारी मुनाफे का लालच दिया और इसी बहाने उनसे करोड़ों रुपये का निवेश करवाया. बाद में यह पूरा सौदा कथित रूप से धोखाधड़ी में बदल गया, जिससे उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा.

बीएमसी ने असिस्टेंट कमिश्नर को किया सस्पेंड

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएमसी ने पाटिल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका निलंबन आदेश जारी कर दिया. यह आदेश शुक्रवार को पारित किया गया था और 7 जून को उन्हें आधिकारिक रूप से सौंपा गया. हालांकि, नोटिस मिलने के बाद से ही महेश पाटिल का कोई पता नहीं चल पाया है.

क्या है मामला?

अप्रैल 2024 में हबीबा जाफरी को अंधेरी स्थित उनके बंगले के प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े मुद्दे पर बीएमसी की ओर से एक नोटिस प्राप्त हुआ. इसी दौरान उनके परिचित अली रजा ने उनकी मुलाकात बीएमसी अधिकारी महेश पाटिल से करवाई, जो उस समय जी-साउथ वार्ड में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत थे. बताया जाता है कि महेश पाटिल ने पहले प्रॉपर्टी टैक्स मामले को सुलझाने का भरोसा दिया.

बाद में महेश पाटिल ने हबीबा जाफरी को बांद्रा पश्चिम में प्रस्तावित ‘न्यू कमलकुंज’ नामक एक कमर्शियल रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट में निवेश करने की सलाह दी. इस प्रोजेक्ट से जुड़े निशित पटेल ने खुद को बड़े रियल एस्टेट डेवलपर्स से जुड़ा हुआ बताते हुए दावा किया कि इसमें पहले ही करीब 150 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *