Last Updated:
जॉनी लीवर 90 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों में कॉमेडी का पर्याय थे. एक्टर उन चंद कलाकारों में शामिल थे जिन्होंने कम स्क्रीनटाइम से भी दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई. वो भले ही कुछ देर के लिए स्क्रीन पर आते थे, लेकिन समां बांध देते थे. आज आपको एक्टर की 10 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताते हैं.

नई दिल्ली. सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘बाजीगर’ में शाहरुख खान ने एंटी-हीरो का किरदार निभाया था. फिल्म की गंभीर कहानी के बीच जॉनी लीवर ने हल्की-फुल्की कॉमेडी का तड़का लगाया. उनका किरदार भले छोटा था, लेकिन उनकी कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों के बीच उन्हें पहचान दिलाई. क्राइम-थ्रिलर ‘बाजीगर’ में जॉनी लीवर का स्क्रीन प्रेसेंस दर्शकों को एक राहत देती है.इस फिल्म ने उन्हें इंडस्ट्री में एक मजबूत कॉमेडियन के रूप में स्थापित करने में मदद की.

कुछ कुछ होता है- यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी को खूब पसंद किया गया. जॉनी लीवर का रोल छोटा लेकिन प्रभावी है. उन्होंने फिल्म में कॉलेज के माहौल में हल्की-फुल्की कॉमेडी का तड़का लगाया. उनकी मौजूदगी से फिल्म के इमोशनल मोमेंट्स के बीच बैलेंस बना रहता है.

फिर हेरा फेरी- अक्षय कुमार, सुनीत शेट्टी, परेश रावल की तिकड़ी के बीच जॉनी लीवर अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे. वो फिल्म में ड्रग्स सप्लाई करने वाले गुंडे का किरदार अदा करते हैं. सीमित स्क्रीन प्रेसेंस के बावजूद वो अपना असर छोड़ने में सफल रहते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

गोलमाल 3- रोहित शेट्टी की इस कॉमेडी फिल्म में जॉनी लीवर ने एक मजेदार किरदार निभाया. फिल्म दो परिवारों की दुश्मनी और कॉमेडी से भरे हालातों पर आधारित है. जॉनी के सीन फिल्म में अलग ही रंग भरते हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को खूब पसंद आई. मल्टीस्टारर फिल्म होने के बावजूद उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई.

आमिर खान और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म ‘दिल है हिंदुस्तानी’ में भी जॉनी लीवर छोटे लेकिन अहम किरदार में नजर आए थे.जॉनी लीवर ने फिल्म में एक कॉमिक किरदार निभाया, जो कहानी के बीच-बीच में हंसी के पल लेकर आता है. फिल्म अमीरी-गरीबी के अंतर और सच्चे प्यार की कहानी को दिखाती है.

दूल्हे राजा- गोविंदा और कादर खान की इस कॉमेडी फिल्म में जॉनी लीवर ने एक यादगार रोल निभाया. फिल्म एक होटल मालिक और अमीर बिजनेसमैन के बीच टकराव की कहानी है. जॉनी का किरदार कॉमेडी से भरपूर है और उनके डायलॉग आज भी फेमस हैं. उनकी और गोविंदा की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई.

‘बादशाह’- शाहरुख खान और ट्विंकल खन्ना की फिल्म ‘बादशाह’ में भी जॉनी लीवर अपनी शानदार कॉमेडी का परिचय देते दिखते हैं. फिल्म में उनकी मौजूदगी कॉमेडी का तड़का लगाती है. जॉनी लीवर की खासियत है कि वो अपने छोटे-छोटे रोल्स से दर्शकों को बांधे रखते हैं.

दीवाना मस्ताना- यह एक क्लासिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें अनिल कपूर और गोविंदा ने शानदार अभिनय किया. जॉनी लीवर का किरदार फिल्म की जान है. उनकी कॉमिक टाइमिंग, एक्सप्रेशंस और डायलॉग डिलीवरी ने फिल्म को बेहद मजेदार बना दिया. कहानी दो पुरुषों की है, जो एक ही लड़की को पाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. इस बीच जॉनी लीवर के सीन दर्शकों को लगातार हंसाते रहते हैं. उनकी मौजूदगी फिल्म को हल्का और एंटरटेनिंग बनाए रखती है.

आमदनी अट्ठनी खर्चा रुपया- ‘आमदनी अट्ठनी खर्चा’ रुपया एक हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में सामाजिक संदेश भी दिया गया है. फिल्म मिडिल क्लास परिवार के इर्द-गिर्द बुनी गई है. इसमें फिल्म में गोविंदा, जॉनी लीवर और चंद्रचूड़ सिंह जैसे कलाकार नजर आते हैं.

हाउसफुल 4- यह एक रीइन्कार्नेशन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कई कलाकार नजर आए. जॉनी लीवर ने अपने छोटे लेकिन असरदार रोल से फिल्म में हास्य जोड़ा. फिल्म दो अलग-अलग समय की कहानियों को जोड़ती है. जॉनी का किरदार फिल्म की कॉमिक लेयर को मजबूत बनाता है.

