Protool

सुपरहीरो बन बच्चों को बचाएंगे जैकी श्रॉफ, शेयर किया फिल्म का पोस्टर, एक हाथ में सब्जी का थैला लिए दिखे हीरो

Last Updated:

जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ 29 मई को रिलीज होगी, जी स्टूडियोज की यह फैमिली फैंटेसी फिल्म उम्र को ताकत और बच्चों की कल्पना को सुपरहीरो मानती है. फिल्म में जैकी श्रॉफ ऐसे दादाजी के किरदार में है, जो अपने पोते की कल्पना की दुनिया में पूरी तरह शामिल हो जाते है. इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मनीष सैनी ने किया है. उन्होंने कहानी को एक नई सोच के साथ पेश करने की कोशिश की है, जिसमें बच्चों की कल्पना, परिवार का प्यार और जीवन की सच्चाइयों को एक साथ जोड़ा गया है.

ख़बरें फटाफट

सुपरहीरो बन बच्चों को बचाएंगे जैकी श्रॉफ, शेयर किया फिल्म का पोस्टरZoom

जैकी श्रॉफ की फिल्म का पोस्टर. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @apnabhidu)

मुंबई. दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ एक बार फिर अपनी आने वाली फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का नाम जितना अलग है, उतनी ही इसकी कहानी भी एक नए और दिलचस्प अंदाज में पेश की जा रही है. आमतौर पर सुपरहीरो वाली फिल्मों में ताकत, उडान और लड़ाई जैसे सीन्स देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार सुपरहीरो का मतलब लंबी उम्र तक फिट और खुशहाल तरीके से जीने को बताया गया है. इसी सोच को लेकर जैकी श्रॉफ ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपने विचार साझा किए.

जैकी श्रॉफ ने कहा, “अगर कोई इंसान 80 या 90 साल की उम्र तक भी फिट, एक्टिव और मानसिक रूप से मजबूत रहता है, तो वही असली सुपरहीरो है. सुपरहीरो होने का मतलब सिर्फ स्क्रीन पर हीरो बनना नहीं है, बल्कि असल जिंदगी में खुद को इतना मजबूत बनाए रखना है कि उम्र भी आपको रोक न सके.”

जैकी श्रॉफ ने कहा, ”बच्चों की कल्पना और उनके सपनों को हमेशा सबसे पहले रखा जाना चाहिए, क्योंकि वही भविष्य की दिशा तय करते हैं. फिल्म भी इसी सोच के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जहां बच्चों की दुनिया और उनकी कल्पना को अहमियत दी गई है.”

View this post on Instagram



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *