Last Updated:
फिल्मी घराने से आया वो स्टारकिड, डेब्यू हिट के बाद जिसका चमक उठा था करियर. इस एक्टर के पिता भी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर रह चुके हैं. वहीं एक्टर के सास-ससुर दोनों सुपरस्टार है. साला तो आज भी हिट की गारंटी है, लेकिन खुद बन बैठा फ्लॉप एक्टर.

नई दिल्ली. एक्टिंग की दुनिया का वो सितारा, जिसने रातोंरात आसमान छू लिया था. फिर किस्मत ने ऐसी करवट ली कि धीरे-धीरे इस एक्टर का स्टारडम फीका पड़ने लगा. कभी ये स्टार सनी देओल और संजय दत्त को टक्कर देता था.

24 साल से एक्टिंग की दुनिया से दूर रह रहा वो एक्टर कोई और नहीं नरगिस और सुनील दत्त के दामाद कुमार गौरव हैं. कुमार ने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करते ही हिट दे डाली थी. इस फिल्म के बाद उन्हें कई फिल्में ऑफर हुई. लेकिन दोबारा उन्हें पहली फिल्म जैसा स्टारडम नहीं मिला.

कुमार गौरव हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेंद्र कुमार के बेटे हैं. उनकी शादी संजय दत्त की बहन से हुई है. इस नाते वह नरगिस और सुनील दत्त के दामाद हैं. उनके सास-ससुर दोनों ही अपने दौर में सुपरस्टार रहे थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कुमार गौरव ने अपने सिने करियर की शुरुआत साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म ‘लव स्टोरी’ से की थी. डायरेक्टर राहुल रवैल की इस फिल्म से कुमार गौरव रातोंरात स्टार बन गए थे. इसके बाद उनके पास कई फिल्मों के ऑफर आए. लेकिन वे कभी अपनी डेब्यू फिल्म जैसा जादू नहीं चला सके.

इसके बाद उन्होंने अपने करियर में ऑल राउंडर्स, डायवोर्स, गूंज, जरुरत, सियासत, गैंग, कांटे एक से भले दो, नाम, दिल तुझको दिया, आज, तेरी कसम, स्टार, लवर्स, रोमांस और हम हैं लाजवाब जैसी फिल्मों में काम किया है.

हैरानी वाली बात ये थी कि उनकी इनमें से एक भी फिल्म हिट नहीं हो पाई थी. उनकी सारी फिल्में फ्लॉप साबित हुई थी. इन फिल्मों ने कुमार गौरव का बना बनाया करियर बर्बाद कर दिया था. कुछ ये भी था कि वह खुद को पहचान नहीं पा रहे थे.

वह घमंड के चलते कई एक्ट्रेसेस संग काम भी नहीं किया करते थे. क्योंकि उन्हें लगता था कि वह डेब्यू हिट देकर आए हैं, तो वह किसी भी नई एक्ट्रेस के साथ काम नहीं करेंगे. लेकिन ये सब ज्यादा समय तक नहीं चल सका था.

बता दें कि कई फ्लॉप देने के बाद देखते ही देखते कुमार एक्टिंग की दुनिया से बाहर हो गए. धीरे -धीर उन्हें फिल्में ऑफर होना भी बंद हो गई और वह रातोंरात बने स्टार से फ्लॉप एक्टर बनकर रह गए थे.

