Protool

सारा-रकुल या वामिका गब्बी, अमीरी में कौन है आगे? जानें ‘पति पत्नी और वो दो’ एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर चर्चा में हैं. फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इन तीनों एक्ट्रेस के साथ फिल्म में आयुष्मान खुराना रोमांस करते नजर आने वालो हैं. फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. आइए रिलीज से पहले जानते हैं कि फिल्म की एक्ट्रेसेस में कौन सबसे ज्यादा अमीर है.

कितनी अमीर हैं सारा अली खान? 
सारा अली खान ने साल 2018 की फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीड में  डेब्यू किया था. इसके बाद एक्ट्रेस ने कई बेहतरीन फिल्में की. जिसमें सिम्बा, कुली नंबर 1 और ज़रा हटके ज़रा बचके  शामिल हैं. एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग और मेहनत के दम पर करोंड़ों की संपत्ती खड़ी कर ली है. 

  • मल्टीपल रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा कुल 55 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं.
  • मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सारा अली खान अपनी एक फिल्म के लिए 5-7 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं.

कितनी है रकुल प्रीत सिंह की नेटवर्थ?
रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कन्नड़ फिल्म से डेब्यू किया था. वहीं उन्होंने बॉलीवुड में दे दे प्यार दे, मरजावां, थैंक गॉड जैसी कोई फिल्मों ने शानदार काम कर अपनी अलग पहचान बनाई है. एक्ट्रेस करोड़ों में कमाती है.

  • फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस की नेटवर्थव 49 करोंड़ रूपये है.
  • फीस की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह एक फिल्म के लिए करीब 3 से 4 करोड़ रुपए की मोटी रकम चार्ज करती हैं.

वामिका गब्बी की नेटवर्थ
वामिक गब्बी भी बॉलीवुड का जाना माना चेहरा बन गई है. उन्होंने 2007 में ‘जब वी मेट’ से एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने ‘खुफिया’, ‘जुबली’, और ‘बेबी जॉन’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज के साथ पहचान बनाई है. वो इन दिनों फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आ रही है.   

  •  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वामिका गब्बी की नेटवर्थ 10-15 करोड़ के बीच बताई जाती है.
  • वो एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करती हैं इसकी जानकारी नही हैं.
  • डेली हंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने ‘भूत बंगला’ के लिए 3 करोंड़ रुपये वसूले हैं.



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *