Last Updated:
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट के घर खुशियों ने दस्तक दी है. उनकी बेटी कृष्णा भट्ट ने सोमवार को बेबी बॉय को जन्म दिया है, जिससे विक्रम अब नाना बन चुके हैं. इस खास मौके पर विक्रम ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनके लिए सबसे राहत की बात बच्चे का स्वस्थ होना है. इस बीच उन्होंने उन्होंने बेटी कृष्णा के काम के प्रति जुनून का एक मजेदार किस्सा भी बतााय कि कैसे वह अस्पताल में भी अपनी फिल्म के काम को लेकर फिक्रमंद थीं.
नाना बनने पर गदगद हुए फिल्ममेकर विक्रम भट्ट.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के घर खुशियों की लहर दौड़ गई है. अब वह आधिकारिक तौर पर नाना बन गए हैं. उनकी बेटी कृष्णा भट्ट ने सोमवार को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. डॉक्टरों की मानें तो कृष्णा और उनका नवजात बेटा, दोनों ही पूरी तरह स्वस्थ हैं. इस खास मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए विक्रम भट्ट ने भावुक होकर कहा कि उनके लिए पिछला कुछ समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा था, लेकिन इस नन्हे मेहमान के आने से उनकी सारी परेशानियां दूर हो गई हैं.
विक्रम भट्ट का कहना है कि उनके परिवार के लिए यह साल का सबसे यादगार और सुखद पल बन गया है. सोशल मीडिया पर भी फैंस और फिल्मी सितारे भट्ट परिवार को इस नई शुरुआत के लिए खूब बधाइयां दे रहे हैं. आईएएनएस से बात करते हुए विक्रम भट्ट ने कहा, ‘मेरे लिए सबसे जरूरी बात यह है कि बच्चा स्वस्थ है.’ इसके आगे उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अभी बच्चा सिर्फ स्वस्थ है, समझदार बनने में उसे अभी काफी समय लगेगा.’
विक्रम भट्ट ने बताया मजेदार किस्सा
विक्रम भट्ट ने बेटी कृष्णा को दिलाया भरोसा
उन्होंने आगे बताया, ‘इस पर मैंने अपने बेटी को भरोसा दिलाया कि मैं सब संभाल लूंगा. मैं लंबे समय से डायरेक्टर हूं और मुझे काम का पूरा अनुभव है, इसलिए आप चिंता मत करो.
इस दिन रिलीज होगी हॉन्टेड 3डी फिल्म
कृष्णा भट्ट की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने बिजनेसमैन वेदांत सारदा से 11 जून 2023 को शादी की थी. दोनों अपनी जिंदगी को काफी निजी रखना पसंद करते है. वहीं विक्रम भट्ट की फिल्म हॉन्टेड 3डी भी लगातार चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती, चेतना पांडे, श्रुति प्रकाश, गौरव बाजपेयी, प्रणीत भट्ट और हेमंत पांडे नजर आएंगे. फिल्म को नई 3डी टेक्निक के साथ तैयार किया गया है, जिससे दर्शकों को डरावना अनुभव मिलेगा. हॉन्टेड 3डी फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
About the Author

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें

