Last Updated:
संजय कपूर की पहली पुण्यतिथि पर पूरा परिवार उन्हें याद करता नजर आया. एक तरफ पत्नी प्रिया सचदेव कपूर ने भावुक पोस्ट शेयर कर दिवंगत पति को श्रद्धांजलि दी. वहीं, दूसरी तरफ उनकी मां रानी कपूर भी बहू के साथ दिखी. खास बात यह रही कि संपत्ति विवाद की खबरों के बीच प्रिया और रानी का एक साथ आना चर्चा का विषय बन गया. वहीं, संजय कपूर की एक्स पत्नी करिश्मा कपूर ने भी उन्हें याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की.
संजय कपूर की पहली पुण्यतिथि पर परिवार ने उन्हें याद किया.
नई दिल्ली. बिजनेसमैन संजय कपूर को गुजरे एक साल हो गया है. उनकी पहली पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी प्रिया सचदेवा कपूर ने एक भावुक श्रद्धांजलि दी. खास बात यह रही कि यह श्रद्धांजलि उन्होंने अपनी सास रानी कपूर के साथ मिलकर दी. यह वही रानी कपूर हैं, जिनसे प्रिया का 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर कानूनी विवाद चल रहा था. बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भी अपने एक्स हस्बैंड को याद किया. लोलो ने एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
30,000 करोड़ की जंग के बीच प्रिया प्रिया सचदेवा ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने संजय की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘आपके बिना एक साल. सुबह का पहला ख्याल और रात का आखिरी ख्याल अब भी आप ही हो.’
View this post on Instagram

