Protool

शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में शूटिंग कर चुके हैं अनुपम खेर, अक्षय-सलमान को लेकर भी किए दिलचस्प खुलासे

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ अपने रिश्ते और काम के एक्सपीरियंस पर खुलकर बात की. इसके साथ उन्होंने अक्षय कुमार की भी जमकर तारीफ की. अनुपम खेर ने खुलासा किया कि वो किंग खान के बंगले ‘मन्नत’ में फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

मन्नत में हुई ‘दिल’ और ‘बेटा’ की शूटिंग
ANI से बातचीत में अनुपम खेर ने 1990 में आई फिल्म ‘दिल’ की शूटिंग के दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि उस वक्त जिस बंगले में फिल्म की शूटिंग हुई थी, वो अब शाहरुख खान का घर ‘मन्नत’ है. खेर ने कहा, ‘हमने इंद्र कुमार की ‘दिल’ की शूटिंग एक बंगले में की थी, जिसके मालिक अब शाहरुख खान हैं. मैं उस जगह के हर इंच को जानता हूं, जब वो ‘मन्नत’ नहीं बना था. बाद में भी मैं कई बार शाहरुख के घर गया हूं और वहां के ड्राइंग रूम में कई सीन शूट किए थे. हमने वहां फिल्म ‘बेटा’ की भी शूटिंग की थी.’

ये भी पढ़ें:- ‘शर्म आनी चाहिए’, शिल्पा शिंदे के झूठ पर भड़कीं हिना खान, फटकार लगाते हुए बोली- ‘भाबी जी घर पर हैं’ प्रोड्यूसर है ‘असली विक्टिम’

शाहरुख खान के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए अनुपम खेर ने कहा, ‘शाहरुख खान के साथ काम करने की मेरी बहुत अच्छी यादें हैं. चाहे वो ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ हो, ‘चाहत’ हो, या ‘कुछ कुछ होता है’ हो. मेरी बहुत अच्छी यादें हैं.’

सलमान खान और आमिर खान के बारे में अनुपम खेर ने क्या कहा?
अनुपम खेर ने सलमान खान और आमिर खान जैसे स्टार्स के साथ काम करने के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, ‘मेरे पास बहुत से लोगों की यादें हैं और लोग आपको बड़ी यादें देते हैं. मुझे सलमान के साथ काम करना पसंद आया. मैंने आमिर के साथ ‘दिल है कि मानता नहीं’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है. बेशक, कुछ अंतर हैं, लेकिन जैसे-जैसे ज़िंदगी आगे बढ़ती है, वो सुलझ जाते हैं.’

अनुपम खेर ने की अक्षय कुमार की तारीफ
इसके अलावा अनुपम खेर ने अक्षय कुमार के साथ अपने बॉन्ड पर बात करते हुए उन्हें “मज़ेदार और शानदार इंसान” बताया. उन्होंने कहा, ‘अक्षय बहुत मज़ेदार आदमी हैं. वो मुझे मेरे जन्मदिन पर कॉल करते हैं और मैं उन्हें उनके जन्मदिन पर कॉल करता हूं. हमने ‘स्पेशल 26’ पर काम किया और यह कमाल का था. मुझे उनके साथ ‘बेबी’ में भी काम करने का मौका मिला. मैंने उनके साथ कई बार काम किया है. अक्षय के साथ काम करना बहुत अच्छा लगता है. मुझे भी सुबह जल्दी उठने की आदत है और मैं टाइम पर पहुंच जाता हूं. अक्षय के साथ काम करना बहुत आसान है. उनमें चार्म की बहुत अच्छी समझ है, पंजाबी गर्मजोशी की बहुत अच्छी समझ है. वह इम्प्रोवाइज़ करने के लिए तैयार रहते हैं. उन्हें मुझसे सच्चा प्यार है. मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा है.’

अनुपम खेर की अपकमिंग मूवीज
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर पिछली बार फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ में नजर आए थे, जिसमें उनकी एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आई. हालांकि, उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली. अब अनुपम खेर फिल्म ‘फ्लिकर’ में नजर आएंगे. ये एक्टर की 551वीं फिल्म है. बीते दिनों ‘फ्लिकर’ से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था. अनुपम खेर के पास फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ भी है. बोमन ईरानी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत भागिया हैं.

ये भी पढ़ें:- नहीं रहे पूर्व CBFC चेयरमैन और निर्माता पहलाज निहलानी, 76 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *