Protool

‘वो लड़की शो-ऑफ कर रही थी!’, करिश्मा कपूर की जब माधुरी दीक्षित से हुई भिड़ंत, सेट पर माहौल हो गया था गरम

Last Updated:

फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के आइकॉनिक ‘डांस ऑफ एन्वी’ को याद करते हुए माधुरी दीक्षित ने सेट का एक मजेदार किस्सा सुनाया है. माधुरी ने बताया कि शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद उनकी छोटी भतीजी ने करिश्मा कपूर के डांस स्टेप्स और परफेक्ट फुटवर्क को देखकर मासूमियत से कहा था कि वो दूसरी लड़की बहुत शो-ऑफ कर रही है. हालांकि, माधुरी दीक्षित ने करिश्मा के डांस की जमकर तारीफ की और उनके साथ काम करने के अनुभव को शानदार बताया.

madhuri dixit, dil to pagal hai, karisma kapoor, madhuri dixit karisma kapoor, karisma kapoor madhuri dixit, दिल तो पागल है,

नई दिल्ली: साल 1997 में आई फिल्म ‘दिल तो पागल है’ का वो मशहूर डांस-ऑफ तो आपको याद ही होगा, जिसे ‘डांस ऑफ एन्वी’ भी कहा जाता है. माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर के बीच हुआ यह डांस मुकाबला आज भी बॉलीवुड के सबसे यादगार सीन्स में से एक माना जाता है. माधुरी दीक्षित ने हाल में एक इंटरव्यू में इस आइकॉनिक सीन की शूटिंग के दिनों को याद किया और सेट से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया. (फोटो साभार: IMDb)

madhuri dixit, dil to pagal hai, karisma kapoor, madhuri dixit karisma kapoor, karisma kapoor madhuri dixit, दिल तो पागल है,

श्यामक डावर ने डांस को कोरियोग्राफ किया था, जिनका यह शुरुआती बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में से एक था. माधुरी ने बताया कि यह डांस स्टाइल जैज और कंटेम्पररी का एक बेहतरीन मिक्स था. जब वे दोनों परफॉर्म कर रही थीं, तो श्यामक की टीम के लोग सेट पर माधुरी और करिश्मा दोनों को जमकर चीयर कर रहे थे, जिससे वहां का माहौल और एनर्जी काफी बढ़ गई थी. (फोटो साभार: IMDb)

madhuri dixit, dil to pagal hai, karisma kapoor, madhuri dixit karisma kapoor, karisma kapoor madhuri dixit, दिल तो पागल है,

माधुरी ने शूटिंग के दौरान का एक मजेदार किस्सा शेयर करते हुए बताया कि उस समय उनकी छोटी भतीजी भी सेट पर मौजूद थी और बड़े ध्यान से सब देख रही थी. जब डांस पूरा हुआ, तो उसने करिश्मा के डांस और मूड को अपने ही अंदाज में समझा. उसने आकर माधुरी से जो कहा, उसे सुनकर आज भी हंसी आ जाती है. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

madhuri dixit, dil to pagal hai, karisma kapoor, madhuri dixit karisma kapoor, karisma kapoor madhuri dixit, दिल तो पागल है,

माधुरी ने हंसते हुए बताया, ‘मेरी भतीजी वहां बैठकर सब देख रही थी. शूटिंग के बाद वह मेरे पास आई और धीरे से बोली- ‘मौसी, वो जो दूसरी लड़की (करिश्मा) है ना, वो बहुत शो-ऑफ करने की कोशिश कर रही थी. देखो, वो अपने पैर की उंगलियों को कैसे पॉइंट कर रही थी! उसकी इस बात से मुझे समझ आया कि लोग कितनी बारीकी से चीजें नोटिस करते हैं.’
(फोटो साभार: IMDb)

madhuri dixit, dil to pagal hai, karisma kapoor, madhuri dixit karisma kapoor, karisma kapoor madhuri dixit, दिल तो पागल है,

माधुरी ने करिश्मा की तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने कहा कि करिश्मा एक बेहतरीन डांसर हैं और उनके साथ स्क्रीन शेयर करना बहुत मजेदार था. उन दोनों ने एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे से काम किया और यही वजह थी कि वह सीन इतना शानदार और लाजवाब बन पाया. दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं थी. (फोटो साभार: IMDb)

madhuri dixit, dil to pagal hai, karisma kapoor, madhuri dixit karisma kapoor, karisma kapoor madhuri dixit, दिल तो पागल है,

फिल्म की कहानी के हिसाब से ‘डांस ऑफ एन्वी’ में निशा (करिश्मा कपूर) और पूजा (माधुरी दीक्षित) के बीच की जलन और मुकाबले को दिखाया गया था. यह सीन तब आता है, जब निशा को एहसास होता है कि राहुल (शाहरुख खान), जिससे वह प्यार करती है, वो पूजा की तरफ आकर्षित हो रहा है. इस बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए करिश्मा को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. (फोटो साभार: IMDb)

madhuri dixit, dil to pagal hai, karisma kapoor, madhuri dixit karisma kapoor, karisma kapoor madhuri dixit, दिल तो पागल है,

यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी इस म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े थे. फिल्म में शाहरुख, माधुरी और करिश्मा के साथ अक्षय कुमार भी एक अहम रोल में थे. इस फिल्म ने न सिर्फ लोगों का दिल जीता, बल्कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में भी तीन बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए थे.
(फोटो साभार: IMDb)

madhuri dixit, dil to pagal hai, karisma kapoor, madhuri dixit karisma kapoor, karisma kapoor madhuri dixit, दिल तो पागल है,

अगर दोनों एक्ट्रेसेस के नए प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो माधुरी दीक्षित अपनी फिल्म ‘मां बहन’ को लेकर चर्चा में हैं, जो हाल में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई. फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी और रवि किशन जैसे कलाकार हैं. वहीं, करिश्मा कपूर अपनी क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ में एक दमदार पुलिस अफसर के रोल में नजर आने वाली हैं.
(फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *