Protool

‘वरुण धवन, सलमान खान नहीं बन सकते’, अभिजीत भट्टाचार्य ने उड़ाया ‘चुनरी-चुनरी’ का मजाक, भजन से की तुलना

Last Updated:

अभिजीत भट्टाचार्य ने वरुण धवन और उनकी आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के गाने ‘चुनरी चुनरी’ का मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा कि यह गाना अब ‘भजन’ जैसा लगता है. अभिजीत ने कहा कि वरुण कभी भी सलमान खान नहीं बन सकते हैं. दोनों में बहुत फर्क है.

ख़बरें फटाफट

'वरुण धवन, सलमान खान नहीं बन सकते', अभिजीत ने उड़ाया 'चुनरी-चुनरी' का मजाकZoom

वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून को रिलीज होगी. (फाइल फोटो)

मुंबई. सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के लिए ‘चुनरी चुनरी’ गाने के रीमेक पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. ऑरिजिनल गाना 1999 में रिलीज हुआ था, जिसमें सलमान खान और करिश्मा कपूर नजर आए थे. एएनआई के मुताबिक अभिजीत ने वरुण धवन को रीमेक के लिए फटकार लगाई और कहा कि डेविड धवन का बेटा सलमान खान नहीं बन सकता. उन्होंने कहा,”ये गाना सलमान की लाइफ का सबसे बड़ा गाना था. जब आया था, तब से अब तक ट्रेंडिंग है.”

अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा, “सलमान खान की लाइफ का सबसे बड़ा हिट है ‘चुनरी चुनरी’. उस वक्त वो एक राइजिंग स्टार था, सुपरस्टार नहीं. वरुण ने सिर्फ सेकंड हैंड फिल्में की हैं, खासकर जब उनके पिता (डेविड धवन) ने ऑरिजिनल फिल्में डायरेक्ट की थीं. वो भी वही गाने इस्तेमाल करते हैं जो पहले हिट हो चुके हैं. वरुण धवन इस गाने से सलमान खान नहीं बन सकते. सलमान खान और वरुण धवन में बहुत फर्क है.”

अभिजीत भट्टाचार्य ने ‘चुनरी चुनरी’ के रीमेक का मजाक उड़ाते हुए कहा कि अब यह गाना ‘भजन’ जैसा लगता है. उन्होंने कहा, “जब मैंने गाना सुना, तो लगा जैसे कोई भजन है. ‘चुनरी चुनरी’ असल में एक रोमांटिक ट्रैक था, लेकिन अब इसे भजन बना दिया गया है.”

‘चुनरी चुनरी’ रीमेक गाने से पहले दो बार सोचते अभिजीत भट्टाचार्य

अभिजीत भट्टाचार्य ने यह भी दावा किया कि वरुण धवन की फिल्म के मेकर्स ने गाने को रीक्रिएट करने से पहले उनसे संपर्क नहीं किया. उन्होंने कहा, “अगर वो मुझसे रीमेक के लिए संपर्क करते, तो भी मैं करने से पहले दो बार सोचता. मेरे ऑरिजिनल वर्जन में बहुत एक्टिंग थी. मैं बहुत खुश हूं कि मैंने ये गाना नहीं किया, क्योंकि इससे गाने की क्वालिटी गिर जाती. जिस तरह से हमने ओरिजिनल में किया था, वरुण वैसे नहीं कर सकता था. उसने सेफ खेला.”

‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट

बता दें, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने किया है. फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं. फिल्म के गाने ‘चुनरी चुनरी’ को लेकर टिप्स फिल्म्स और पूजा एंटरटेनमेंट के बीच कथित तौर पर कानूनी लड़ाई चल रही है. हालांकि, टिप्स ने आधिकारिक बयान जारी कर दावा किया कि उनके पास गाने के पूरे राइट्स हैं. यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

About the Author

authorimg

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *