Last Updated:
Amitabh Bachchan Tweet : मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन ने हाल ही में ईरान के बंदर अब्बास शहर में स्थित 135 साल पुराने ऐतिहासिक हिंदू विष्णु मंदिर का एक वीडियो शेयर किया है. अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है. बिग बी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं. कई बार तो ऐसे पोस्ट डाल देते हैं जिसका मतलब निकालने में यूजर्स के पसीने छूट जाते हैं. अमिताभ ने हाल ही में अपने एक ट्वीट में खुद ही कहा था कि उनकी पोस्ट गहरी थी. काफी यूजर्स समझ ही नहीं पाए. बिग की टाइम लाइन पर कुछ ऐसे अजीब ट्वीट है, जिन्हें पढ़कर हंसी छूट जाएगी. आइये ऐसे ही 5 ट्वीट पर एक नजर डालते हैं….

महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो जो भी ट्वीट करते हैं, उसका एक खास नंबर भी डालते हैं. वो हर दिन या हर दूसरे दिन अपने दिल के जज्बात, जीवन के अनुभव, रोचक जानकारी से संबंधित ट्वीट करते रहते हैं. हालांकि अमिताभ बच्चन के कई ट्वीट ऐसे भी होते हैं जिनका मतलब निकालने में यूजर्स के पसीने छूट जाते हैं. हाल में उन्होंने अपने एक ट्वीट में खुद इसका जिक्र किया था. बिग ने लिखा था, ‘पिछले पोस्ट में बात गहरी थी . जिन लोगों ने उसे देखा या पढ़ा, उनकी संख्या कम थी. गहरे पानी में तैरना जानना, बहुत आवश्यक होता है.’ बिग बी ने कुछ ऐसे अजीब ट्वीट भी किए, जिनका मतलब यूजर्स नहीं निकाल पाए. सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि उन्होंने अपने कुछ ट्वीट तो आधी रात को किए. कुछ सुबह 4 बजे भोर में किए. इन ट्वीट को देखकर भी लोग हैरान रह गए.

1973 में आई ‘जंजीर’ फिल्म से रातोंरात सुपर स्टार बने अमिताभ बच्चन ने 23 मार्च 2026 को सिर्फ दो शब्दों का ट्वीट किया. ये शब्द थे : T-5692 : ले लिया. बिग बी ने यह ट्वीट रात 1:42 मिनट पर किया था. बिग ने अपने ट्वीट में और कोई संदर्भ यूजर्स को नहीं बताया. ऐसे में यूजर्स ने उनके ट्वीट पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी. इस पर बिग बी ने और कोई सफाई नहीं दी. कई यूजर्स ने उनकी क्रिप्टिक पोस्ट पर नाराजगी भी जताई. एक यूजर्स ने अंदाजा लगाते हुए लिखा कि बिग बी ने अयोध्या में एक और प्लॉट लिया है. यह ट्वीट उसी के संबंध में किया गया.

ऐसे ही 29 मार्च बिग बी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक और क्रिप्टिक पोस्ट लिखी. इस क्रिप्टिक पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने लिखा : T 5696 – अब बताओ !. इस क्रिप्टिक पोस्ट को देखकर भी यूजर्स भड़क गए. कई यूजर्स ने बिग बी से कई तरह से सवाल किए. कई ने उनकी इस क्रिप्टिक पोस्ट पर नाराजगी जाहिर की. एक यूजर ने लिखा, ‘सर, भावुक कर दिया है आपने… अब बताओ, पूछकर। जब आप इतना ज़ोर देकर पूछ ही रहे हैं तो फिर…आज सूरज समय पर निकला, पानी आ गया मगर जल्दी चला गया। दूध आने वाला है और फिर चाय बनाकर पिएंगे.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपके ट्वीट को डिकोड करना एलियन की लैंग्वेज से भी मुश्किल होगी.’
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘शोले’ और ‘दीवार’ जैसी कालजयी फिल्मों में काम करने वाले मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने 12 अप्रैल 2026 को सुबह 8:20 मिनट पर ट्विटर पर एक ऐसी क्रिप्टिक पोस्ट लिखी जिसका मतलब भी यूजर्स अपने हिसाब से निकालते रहे. बिग बी ने अपनी पोस्ट में लिखा था : T 5708 – लिखें .. क्यों ?. अमिताभ की इस पोस्ट पर अजीबो-गरीब रिएक्शन देखने को मिले. एक यूजर ने लिखा, ‘आपकी वॉल है सर, जो मन करे लिख दीजिए, शहंशाह हैं आप’. एक यूजर अविनाश सालवे ने लिखा, ‘सर, या तो पूरा लिखिए, या लिखना ही बंद कर दीजिए. आपकी ये कोडिंग वाली भाषा को डी कोड करना अब हमारे लिए संभव नहीं.’ एक अन्य यूजर ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, ‘लगता है आपको कमेंट में निगेटिविटी पढ़ने में मजा आता है.’

जून 1973 में एक्ट्रेस जया भादुड़ी संग शादी रचाने वाले महानायक अमिताभ बच्चन ने 19 अप्रैल 2026 को सुबह साढ़े 9 बजे के करीब एक ऐसी क्रिप्टिक ट्वीट किया जिसे पढ़कर यूजर हैरान रह गए. सीनियर बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा ‘T 5715 – coming in a while.’ यानी थोड़ी देर में आ रहा हूं. इस ट्वीट में उन्होंने कोई संदर्भ नहीं बताया. ऐसे में यूजर परेशान रहे. करीब 239 यूजर ने इस ट्वीट पर रिएक्शन दिया. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया ‘अमित जी, आप किससे बातें कर रहे हैं. एक यूजर निधि ने लिखा, ‘सर, 2-4 दिन एक्स्ट्रा ले लो पर ट्वीट पूरे लिख दिया करो.’

बिग बी के ट्विटर अकाउंट पर ऐसे वन लाइनर ट्वीट भरे पड़े हैं. मसलन, उन्होंने 22 अप्रैल को लिखा ‘आते हैं’, तो 25 अप्रैल को लिखा, ‘जल्दी हो गई, इत्यादि’. 27 अप्रैल 2026 को उन्होंने जो ट्वीट किया, उस पर यूजर्स ने खूब मजे लिए. बिग बी ने लिखा, ‘T 5724 – आज होना था, हो गया.’ यह ट्वीट उन्होंने रात साढ़े 9 बजे के करीब किया था. इस पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए. एक यूजर मोना शांडिल्य ने लिखा, ‘इस उम्र में फिर से प्यार?’. एक यूजर उपमन्यु सिंह ने तो यहां तक लिखा, ‘उम्र हो गई आपकी, किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा लीजिए प्लीज. आपको ऐसे देखते हुए अच्छा नहीं लगता.’

‘शोले’ ‘डॉन’, अमर-अकबर-एंथोनी, शराबी, लावारिस, अग्निपथ जैसी कालजयी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के वन लाइनर ट्वीट के पीछे के किस्से दिलचस्प है. इनकी हकीकत भी चौंकाने वाली है. दरअसल, बिग बी क्रिकेट के फैन हैं. उनके ट्विटर हैंडल पर ज्यादातर ट्वीट क्रिकेट से ही जुड़े हैं. कई बात तो वह बात सीधे तौर पर लिख देते हैं तो कई बार अपने जज्बातों को इशारों-इशारों में बयां करते हैं. यही वजह से है कि उनके ट्वीट कई बार द्विअर्थी लगते हैं लेकिन असल में ऐसा नहीं है. महानायक अमिताभ बच्चन के ट्वीट जीवन के सार, अनुशासन, भक्ति, प्रेम-अनुराग से जुड़े होते हैं.

