Protool

रिटायर्ड जज सास और रसूखदार ससुराल! ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत पर परिवार का गंभीर आरोप- ‘मौत से आधे घंटे पहले’

Last Updated:

2012 मिस पुणे और कॉन्टेंट क्रिएटर ट्विशा शर्मा भोपाल में अपने पति के घर मृत पाई गईं, जिससे सनसनी फैल गई है. ट्विशा के परिवार ने उनके पति समर्थ सिंह और ससुरालवालों पर मानसिक प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का दावा है कि रसूखदार ससुराल पक्ष की वजह से उन्हें एफआईआर दर्ज कराने और कानूनी मदद पाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. परिवार ने दिल्ली एम्स (AIIMS) में दोबारा पोस्टमार्टम और स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग की है. ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में हुई थी.

ख़बरें फटाफट

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत पर परिवार का गंभीर आरोप- 'मौत से आधे घंटे पहले'Zoom

ट्विशा शर्मा सिर्फ 33 साल की थीं.

नई दिल्ली: फॉर्मर मिस पुणे और मशहूर कॉन्टेंट क्रिएटर ट्विशा शर्मा की मौत पर विवाद बढ़ गया है. उनकी भोपाल में अपने पति के घर पर संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी. ट्विशा शर्मा के परिवार ने सीधा आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा था. ट्विशा के माता-पिता नोएडा के रहने वाले हैं, पिछले कई दिनों से भोपाल में डेरा डाले हुए हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं. उनका कहना है कि उनकी बेटी की मौत महज एक हादसा नहीं, बल्कि घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का नतीजा है.

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने मीडिया को बताया कि घटना वाली रात ट्विशा ने अपनी मां को फोन किया था और बताया था कि उसे बहुत परेशान किया जा रहा है. पिता का कहना है कि मौत से करीब आधा घंटा पहले उन्होंने खुद ट्विशा से काफी देर बात की थी, तब वह अपनी तकलीफें साझा कर रही थी. परिवार का सबसे बड़ा आरोप यह है कि इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में काफी आनाकानी की. उनका कहना है कि ट्विशा की सास एक रिटायर्ड जज हैं, जिस वजह से उन्हें सिस्टम से कोई मदद नहीं मिल रही है और मामला दर्ज करवाने के लिए उन्हें स्ट्रगल करना पड़ा.

आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप
ट्विशा के परिवार को भोपाल में कानूनी मदद मिलने में भी काफी मुश्किलें आईं, जिसके चलते उन्हें दिल्ली से वकील बुलाना पड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के निवासी समर्थ सिंह से हुई थी, जिनसे उनकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. परिवार का दावा है कि शादी के बाद से ही ट्विशा को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था. परिवार का कहना है कि वे एक बहुत बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक रसूख वाले लोगों के खिलाफ लड़ रहे हैं, इसलिए उन्हें लोकल सिस्टम पर भरोसा नहीं है.

2 फिल्मों में भी किया था काम
अब ट्विशा के माता-पिता ने मांग की है कि इस मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए और कोर्ट इसकी निगरानी करे. उनका कहना है कि ट्विशा की मौत को सुसाइड के तौर पर दिखाने की कोशिश की जा रही है, जो गलत है. परिवार ने मांग की है कि ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम दिल्ली के एम्स (AIIMS) में कराया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके. ट्विशा ने साल 2012 में मिस पुणे का खिताब जीता था. वे दो फिल्मों में काम कर चुकी थीं. ट्विशा की इस तरह अचानक विदाई ने उनके फैंस और करीबियों को गहरे सदमे में डाल दिया है.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *