Protool

रवीना टंडन की मां के घर 25 लाख की बड़ी चोरी, भरोसा जीतकर रची साजिश, घर में काम करने वाली महिला गिरफ्तार

Last Updated:

रवीना टंडन के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. मुंबई की जुहू पुलिस ने रवीना टंडन की मां के घर से करीब 25 लाख रुपये की कीमती ज्वेलरी और महंगी घड़ियां चुराने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार की गई आरोपी महिला की पहचान 47 साल की राशि छाबड़िया के रूप में हुई है, जो पिछले कई सालों से टंडन परिवार की करीबी बनी हुई थी.

रवीना टंडन की मां के घर 25 लाख की चोरी, घर में काम करने वाली महिला गिरफ्तारZoom

रवीना टंडन की मां के घर चोरी हुई है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के परिवार से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मुंबई के जुहू इलाके में रवीना टंडन की मां के घर से करीब 25 लाख रुपये की ज्वेलरी और महंगी घड़ियां चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान 47 साल की राशि छाबड़िया के रूप में हुई है, जो पिछले कई सालों से परिवार के संपर्क में थी.

पुलिस के मुताबिक, राशि छाबड़िया साल 2020 से रवीना टंडन की मां की देखभाल के लिए घर आती-जाती थी. इस दौरान उसने परिवार का विश्वास जीत लिया और घर के भीतर उसकी पहुंच भी बढ़ गई. आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने घर की तिजोरी को निशाना बनाया.

पहले चोरी से किया इनकार, फिर बयान से पलटी आरोपी

जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला ने तिजोरी से सोने और हीरे के कीमती गहनों के अलावा दो महंगी घड़ियां भी चुरा लीं. जब परिवार को घर से ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान गायब होने का पता चला, तो उन्होंने सबसे पहले अपने स्तर पर जानकारी जुटाने की कोशिश की. इस दौरान राशि छाबड़िया से भी पूछताछ की गई, लेकिन उसने किसी भी तरह की चोरी में शामिल होने से इनकार कर दिया. लेकिन सबूत सामने आने पर उसके बयान बदल गए. रवीना टंडन के परिवार ने जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद राशि छाबड़िया को गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी के कब्जे से बरामद महंगी घड़ियां

पुलिस ने चोरी गई कुछ महंगी घड़ियों को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया है. बाकी ज्वेलरी की तलाश जारी है. जुहू पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी की गई ज्वेलरी का कुछ हिस्सा कहां बेचा गया या छिपाया गया.

रवीना टंडन ने मामले पर नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं आरोपी ने इससे पहले भी किसी अन्य परिवार के साथ इसी तरह की घटना को अंजाम तो नहीं दिया है. अभिनेत्री रवीना टंडन ने अब तक इस मामले पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *